फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ambedkar pul

अंबेडकर पुल पर आज से गुजरेंगे भारी वाहन

Wed, 10 Feb 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
ambedkar pul
जवाहर पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद से भारी वाहनों की शहर में एंट्री में आ रही परेशानी को देखते हुए एक बार फिर ट्रैफिक का प्लान बदला गया है। अंबेडकर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को दिन में दो घंटे ( तीन से पांच ) की छूट दी गई है। इससे पहले सुबह आठ से रात आठ तक के लिए नो एंट्री लागू की गई थी।
विज्ञापन

इससे ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल गया था। यमुना किनारा रोड पर दिन भर जाम लगा रहता था। ताजमहल जाने वाले ज्यादातर पर्यटक भी इसी रास्ते से जाते हैं। वे भी जाम में फंस जाते थे। 15 दिन पहले कमिश्नर की गाड़ी भी काफी देर तक जाम में फंसी रही थी। इसी के अगले दिन भारी वाहनों की सुबह आठ से रात आठ बजे तक के लिए इस रूट पर एंट्री बंद करा दी गई थी।
विज्ञापन

लेकिन तभी जवाहर पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर भारी वाहनों की एंट्री चौबीसों घंटे के लिए बंद कर दी गई। नतीजा यह हुआ कि भारी वाहनों के आवागमन में बड़ी परेशानी हो गई। इसी समस्या पर मंगलवार को ट्रांसपोर्टरों और चेंबर पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह के साथ मीटिंग की। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अंबेडकर पुल पर भारी वाहनों को दो घंटे की छूट दी गई है। चेंबर अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, संजय गोयल, अवनीश कौशल, मनीष अग्रवाल ने प्रशासन से स्थाई समाधान के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीपर्वत पर काटे जाएंगे फोटो चालान
हरीपर्वत पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने तीन फैसले लिए हैं। एक तो बाईं तरफ मुड़ने वालों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसके लिए चौराहे पर कोन और स्प्रिंग स्टैंड लगा दिए गए हैं। इसके अलावा चौराहे और एमजी रोड पर सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता तैनात किए जा रहे हैं। ये लोग ट्रैफिक जाम होने से रोकने में यातायात पुलिस की मदद करेंगे। तीसरा फोटो चालान की व्यवस्था की गई है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जिन वाहन चालकों की वजह से ट्रैफिक जाम होगा, उन्हें चिह्नित कर कैमरे से फोटो खींचे जाएंगे और चालान काटे जाएंगे।
मदिया कटरा पर वन वे समाप्त
हरीपर्वत के बाद ट्रैफिक जाम की सबसे बड़ी समस्या रहती है मदिया कटरा और देहली गेट पर। मदिया कटरा पर चौपहिया वाहनों के लिए वन वे व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब यहां ट्रैफिक टू वे चलेगा।

देहली गेट से नहीं हटाया अतिक्रमण
एमजी रोड, हरीपर्वत, देहली गेट और मदिया कटरा पर ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह देहली गेट पर अतिक्रमण है। सड़कों पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। खोखे भी लगा लिए गए हैं। इन्हें नहीं हटाया जा रहा है। यहां ट्रैफिक जाम होने पर एमजी रोड और मदिया कटरा तक असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed