{"_id":"60757647de178e75b22f0389","slug":"ambedkar-jayanti-shobhayatra-will-held-on-wednesday-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती: आगरा में बुधवार दोपहर 12 बजे से निकलेगी शोभायात्रा, अगले दिन 'भीमनगरी' का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती: आगरा में बुधवार दोपहर 12 बजे से निकलेगी शोभायात्रा, अगले दिन 'भीमनगरी' का शुभारंभ
Tue, 13 Apr 2021 04:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Apr 2021 04:15 PM IST
सार
रात्रि कर्फ्यू के कारण शोभायात्रा का समय बदल दिया गया है। इसी तरह भीमनगरी के कार्यक्रम भी रात 8.30 बजे तक खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
रामलीला मैदान पर सज रही भीमनगरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को नाला काजीपाड़ा और बिजलीघर से निकलने वाली शोभायात्रा दोपहर 12 बजे से निकाली जाएगी। रात्रि कर्फ्यू के कारण इस बार समय में परिवर्तन किया गया है। इसी तरह भीमनगरी समारोह में 15 से 17 अप्रैल के बीच सभी मंचीय कार्यक्रम रात 8.30 बजे तक पूरे कर लिए जाएंगे ताकि रात 9 बजे तक लोग घर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष और राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने यह जानकारी सोमवार को दी। डॉ. धर्मेश ने बताया कि 1957 से निकाली जा रही शोभायात्रा शाम 5 बजे की जगह इस बार दोपहर 12 बजे से निकाली जाएगी। 15 अप्रैल को भीमनगरी का शुभारंभ शाम 5 बजे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे। 16 अप्रैल को दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह होंगे।
विज्ञापन
बारात दोपहर 2 बजे से डॉ. आंबेडकर सामुदायिक भवन पुरानी मंडी छीपीटोला से होकर चक्कीपाट रामलीला मैदान भीमनगरी मंच पर शाम 4 बजे पहुंचेगी। भीमनगरी मंच पर शाम को ही बौद्ध रीति से दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह होंगे। 17 अप्रैल को मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सभी कार्यक्रम रात 8.30 बजे तक ही होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
शोभायात्रा में निकलेंगे तीन हाथी
भीमनगरी केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष भरत सिंह पिपल ने बताया कि 14 अप्रैल को आंबेडकर शोभायात्रा का पहला हाथी आंबेडकर भवन कटरा गडरियांन नाला काजीपाड़ा से निकलेगा। दूसरा हाथी मरहमपुरिया बस्ती नाला काजीपाड़ा से और तीसरा हाथी केंद्रीय समिति की ओर से आंबेडकर पार्क बिजलीघर से निकाला जाएगा। तीनों हाथी दोपहर 12 बजे शिवकंचन होटल चक्कीपाट बाजार में एकत्रित होंगे।
यह है शोभायात्रा का रूट
शोभायात्रा नाला काजीपाड़ा से चक्कीपाट, बिजलीघर चौराहा, जौहरी बाजार, रावतपाड़ा, जामा मस्जिद, पीपल मंडी, काला महल, गुदड़ी मंसूर खां, घटिया आजम खां, सेब का बाजार, फव्वारा चौक, कोतवाली, हींग की मंडी सदर भट्टी, एमजी रोड से होकर ईदगाह, नामनेर साईं की तकिया, जिला अस्पताल औलिया रोड छीपीटोला, बुद्ध विहार, गोल चौराहा से होकर रामलीला मैदान में स्थित भीमनगरी मंच पर रात्रि 8 बजे पहुंचेगी। भीमनगरी के मंच पर डॉ बाबा साहब आंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।