फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambedkar bridge will remain closed for 10 more days

Agra: आंबेडकर पुल अभी 10 दिन और रहेगा बंद...आंधी में पहुंचा था नुकसान, जानें कब शुरू होगा आवागमन

Sun, 22 Jun 2025 01:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Jun 2025 01:17 PM IST
सार

आंधी में पुल पर लगीं जालियां टूट गई थीं। जिसके कारण पुल का फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद पुल की मरम्मत का कार्य जारी है।

विज्ञापन
Ambedkar bridge will remain closed for 10 more days
आंबेडकर पुल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में हाथी घाट को एत्माउद्दौला से जोड़ने वाला यमुना किनारे बना आंबेडकर पुल 10 दिन और बंद रहेगा। पुल की मरम्मत के कारण 30 दिन से आवागमन बंद है। राज्य सेतु निगम ने पहले 15 जून तक मरम्मत कार्य पूर्ण करने का दावा किया था। अब समय सीमा को एक जुलाई तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


ताजमहल और आगरा किला जाने वाले पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 22 मई को आई आंधी में पुल पर लगीं जालियां टूट गई थीं। जिसके कारण पुल का फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो गया था। डीएम ने निरीक्षण के बाद पुल की मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन


करीब एक महीने से पुल पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक है। भैरों नाला सीवेज पंपिंग स्टेशन और माल गोदाम मोड़ पर बैरियर लगाकर पुल पर आवागमन रोका गया है। इन बैरियर के बीच से दोपहिया व ऑटो चालक पुल पर दौड़ रहे हैं। पर्यटकों को वाटरवर्क्स पुल पर लगने वाले जाम से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में आंबेडकर पुल का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ताजमहल जाने का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं
यमुना एक्सप्रेस-वे से हाईवे होकर ताजमहल जाने वाले पर्यटकों के वाहन वाटरवर्क्स पर जाम में फंस रहे हैं। एत्माउद्दौला के रास्ते आंबेडकर पुल के अलावा कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। वाटरवर्क्स होकर आने पर जीवनी मंडी से मनकामेश्वर द्वार तक दिनभर जाम से जूझना पड़ रहा है। उधर, एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक निर्माण के लिए बैरिकेडिंग की गई है। जिस वजह से एमजी रोड पर भी 5 मिनट का सफर 30 मिनट में तय हो रहा है।

दो दोस्तों की मौत पर नहीं चेते अफसर
क्षतिग्रस्त आंबेडकर पुल से गुजरते समय जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे तीन दोस्त शुक्रवार को पुल से नीचे गिर पड़े। दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद भी अफसर नहीं चेते। शनिवार को पुल पर जगह-जगह फुटपाथ के स्लैब रखे हुए थे। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। रात में यहां जरा सी चूक फिर किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है।

एक जुलाई तक शुरू होगा पुल
आंबेडकर पुल पर फुटपाथ क्षतिग्रस्त है। मरम्मत कराई जा रही है। 8 से 10 दिन का समय और लगेगा। एक जुलाई तक काम पूरा हो सकता है। - आरबी दिवाकर, परियोजना प्रबंधक, राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed