फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Sankalp 2020 people take oath for yamuna cleaning in agra

संकल्प 2020: आगरा के लोगों ने ली शपथ, घर-घर अलख जगाएंगे, यमुना को स्वच्छ बनाएंगे

Wed, 01 Jan 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Sankalp 2020 people take oath for yamuna cleaning in agra
लोगों ने लिया यमुना की सफाई का संकल्प - फोटो : अमर उजाला
हम संकल्प लेते हैं कि यमुना को साफ और स्वच्छ बनाएंगे, परिजनों और रिश्तेदारों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही पूरे शहर में अलख जगाएंगे कि यमुना को मैली न करें...। आगरा को और बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई अमर उजाला की मुहिम संकल्प-2020 के तहत मंगलवार को लोगों ने यमुना को साफ और स्वच्छ करने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


इस मुहिम के तहत अलग अलग कॉलोनी में शहर को स्वच्छ रखने, हेलमेट लगाने, पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, नारी की सुरक्षा और सम्मान, पौधरोपण और रक्तदान की भी शपथ दिलाई गई। शहर के हजारों लोग इसके साथ जुड़े।
विज्ञापन


अजीत नगर के कार्यक्रम में राजेश यादव, अजय नोतनानी, पारस शर्मा, रंजीत सिंह, सुनील जेट्टी, मनोज नोतनानी, संजय नोतनानी, पवन कुशवाहा, हरजीत भाटिया, सुरेंद्र पाल सिंह, अशोक कुशवाहा, अमीरुद्दीन खान, संतोष भटनागर, नीरज चेतवानी, मुकेश गोयल, गिर्राज अग्रवाल, रोहित कात्याल मौजूद रहे। नटरांजलि थियेटर ऑर्ट्स के बाल कलाकारों ने पूरी मुहिम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए। अजीत नगर में यमुना बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रोज सुबह होता है राष्ट्रगान

अजीत नगर बाजार कमेटी ने सेल्फी प्वाइंट बनाया है। इसमें तिरंगा लगा है। साथ ही अमर शहीदों के चित्र हैं। यहां रोज सुबह ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होता है। फिर चाहे एक डिग्री सेल्सियस पर जमी जाड़े की सुबह हो या भारी बरसात की, सिलसिला कभी थमता नहीं।

कुंड में करते हैं मूर्तियों का विसर्जन

सेल्फी प्वाइंट से जुड़ी अयोध्या नाथ सेवा समाज समिति अयोध्या कुंज के बाशिंदे गणेश प्रतिमा का यमुना में विसर्जन नहीं करते। इन लोगों ने कुंड बना रखे हैं। उनमें विसर्जन करते हैं। इसके पश्चात मिट्टी को गमलों में डालते हैं। इस तरह यमुना को स्वच्छ बनाने की मुहिम चला रहे हैं।

यमुना शहर की लाइफ लाइन
यमुना शहर की लाइफ लाइन है। हमारी जिम्मेदारी है इसे स्वच्छ और साफ रखने की।- सुंदर लाल चेतवानी, व्यवस्थापक  सेल्फी प्वाइंट।

अमर उजाला की मुहिम सराहनीय
अमर उजाला की यह मुहिम सराहनीय है। शहर को बेहतर बनाने के लिए लोग प्रेरित हुए हैं। - राजेश यादव, अध्यक्ष अजीत नगर बाजार कमेटी

पॉलिथीन का प्रयोग न करें
अगर हम पॉलिथीन का प्रयोग न करें, घर के आस पास सफाई रखें, तभी यमुना साफ होगी - मनोज नोतनानी, मीडिया प्रभारी

सभी को जागरूक करेंगे
यमुना बचाने का जो संकल्प लिया है, उसे मन से निभाएंगे और सभी को इसके लिए जागरूक करेंगे - राणा रंजीत सिंह, महामंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed