{"_id":"5f362f808ebc3e3cec6c3512","slug":"amar-ujala-maa-tujhe-pranam-online-competition-last-date-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: बचे हैं कुछ घंटे, प्रविष्टियां भेजने की आज आखिरी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: बचे हैं कुछ घंटे, प्रविष्टियां भेजने की आज आखिरी तारीख
Fri, 14 Aug 2020 12:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:00 PM IST
सार
- कवि सम्मेलन में सुनें हरिओम पंवार और अशोक चक्रधर को
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सात बजे से आयोजन
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित की जा रही ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में प्रविष्टि भेजने के लिए 14 अगस्त अंतिम तारीख है। फैंसी ड्रेस, ड्राइंग, लेखन प्रतियोगिताओं के लिए ताजनगनरी में भारी उत्साह है।
बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में प्रविष्टियां भेजी गईँ। इनमें देशभक्ति के रंगों की झलक देखने को मिली। सभी कार्यक्रमों के मुख्य सहयोगी नगर निगम और एलआईसी ऑफ इंडिया है। एफमैक, स्टोनमेन और सफेदी डिटर्जेंट का भी सहयोग है।
1. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, वीरों को नन्हों का सलाम
दो से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी यह प्रतियोगिता। माताएं बच्चों को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से तैयार करके उनकी तस्वीर दी गई वेबसाइट पर अपलोड कर सकती हैं। टॉप-10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
2. ड्राइंग कॉम्पटीशन, तस्वीर आजादी की
यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से दस तक के बच्चों के लिए है। सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर और ई-मेल पता स्पष्ट हो। प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को चुना जाएगा।
3. लेखन प्रतियोगिता. देश के नाम पैगाम
- यह प्रतियोगिता दो कैटेगरी में होगी। पहली कैटेगरी में 17 से 22 साल तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी कैटेगरी में 23 वर्ष और इससे ऊपर के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।
- प्रतिभागियों को थीम के अनुरूप स्लोगन या कविता लिखकर दी गई वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का हो। दोनों वर्गों में से पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

कृपया ध्यान दें, कब और कैसे भेजनी हैं प्रविष्टियां
रजिस्ट्रेशन और अपनी प्रविष्टि पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। विजेताओं के नाम समाचार पत्र और mtp.amaruajala.com पर घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे।
घर में सपरिवार करें राष्ट्रगान
15 अगस्त को सुबह ठीक दस बजे अपने घर पर सपरिवार सिर्फ 52 सेकेंड दें और साथ मिलकर राष्ट्रगान करें। इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए कार्यक्रम के समर्थन में mtp.amaruajala.com पर जाकर शपथ लें।
कवि सम्मेलन में सुनें हरिओम पंवार और अशोक चक्रधर को
स्वतंत्रता दिवस जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे अमर उजाला के पाठकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान में आने वाली प्रविष्टियां उसका प्रमाण हैं। जश्न ए आजादी को कई गुना और बढ़ाने के लिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला काव्य कैफे में हमारे साथ होंगे जाने माने हास्य कवि अशोक चक्रधर और वीर रस के कवि हरिओम पंवार।
इनके अलावा भी कई जाने-माने कवि ‘जरा याद करो कुर्बानी’ आयोजन में काव्य की महफिल सजाएंगे। इनके नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल पर 14 अगस्त की शाम को सात बजे किया जाएगा।