फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amar ujala maa tujhe pranam kavi sammelan on Independence day 2019 in agra

मां तुझे प्रणाम: आजादी के जश्न को स्वर देंगे देश के प्रख्यात शायर और कवि

Mon, 12 Aug 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
amar ujala maa tujhe pranam kavi sammelan on Independence day 2019 in agra
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सूरसदन में 13 अगस्त को देश के प्रख्यात शायर और कवि एक मंच पर दिखाई देंगे। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत होने वाले कवि सम्मेलन और मुशायरे में गोरखपुर के शायर डॉ. कलीम कैसर की चर्चित शायरी ‘चाहतों की जरा सी दस्तक पर, दिल का दरवाजा भी खुल सकता है, इश्क वो जुबां है प्यार, जिसे गूंगा भी बोल सकता है’ सुनने को मिलेगी। 
विज्ञापन


भोपाल से आने वाले ओज के कवि मदन मोहन समर भी मुशायरे और कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे। समर भोपाल में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं। कवि सम्मेलन में शायरी की दुनिया का जाना पहचाना नाम मुजफ्फर नगर के खुर्शीद हैदर अपने शायरी से समां बांधेंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली के हास्य कवि अनिल अग्रवांशी, कवयित्री अंकिता सिंह भी कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करेंगी। अंकिता राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कविताओं से हिंदी कविता की दुनिया में नई छाप छोड़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


औरेया के हास्य और ओज के कवि अजय अंजाम साहित्य प्रेमियों को गुदगुदाएंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हास्य-व्यंग्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले कवि पवन आगरी कार्यक्रम के संयोजक हैं। मुशायरे और कवि सम्मेलन में पहले आएं, पहले पाएं के आधार पर लोगों को सीट मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed