फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Initiative This Diwali Say No To Crackers

एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध: बच्चों ने की अपील, पापा, प्लीज! इस बार दिवाली पर पटाखे मत लाना

Wed, 28 Oct 2020 12:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 28 Oct 2020 12:29 PM IST
सार

दरअसल, अमर उजाला ने पटाखा रहित दिवाली के लिए मुहिम शुरू की है ‘एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध ’। बच्चे इस मुहिम में आगे आए हैं। इन्होंने संकल्प लिया है कि इस दिवाली पटाखे नहीं चलाएंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Initiative This Diwali Say No To Crackers
एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पापा, प्लीज! इस दिवाली पर पटाखे मत लाना, क्योंकि हवा पहले ही खराब हो चुकी है, जहरीली गैसें बढ़ रही हैं और ऑक्सीजन घट रही है... यह अपील है पर्यावरण के प्रति सजग बच्चों की। इन्होंने अपील के वीडियो बनाकर दोस्तों से भी साझा किए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, अमर उजाला ने पटाखा रहित दिवाली के लिए मुहिम शुरू की है ‘एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध ’। बच्चे इस मुहिम में आगे आए हैं। इन्होंने संकल्प लिया है कि इस दिवाली पटाखे नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन


पक्षियों की हालत खराब कर देते हैं पटाखे
मैंने दिवाली पर देखा कि जब पटाखे चलते हैं तो कुत्ते, बिल्ली, बंदर सहम जाते हैं, कितने ही पक्षी मर जाते हैं। मैं पटाखे नहीं चलाऊंगी न ही मेरे परिवार में कोई और चलाएगा। पापा से कहा कि पटाखे लाना ही मत। दिवाली खुशियां बांटने के लिए है, हवा में जहर घोलने के लिए नहीं। - रागिनी उपाध्याय , न्यू लोहिया नगर, बल्केश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Initiative This Diwali Say No To Crackers
वंश नोतनानी, पीयूष कुमार, बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
परिवार में कोई आतिशबाजी नहीं करेगा
हमारे परिवार का कोई सदस्य इस बार आतिशबाजी नहीं करेगा। मैंने पिछली बार अमर उजाला में दिवाली के अगले दिन यह खबर पढ़ी थी कि एसएन मेडिकल कॉलेज में सांस रोगियों की भीड़ उमड़ पड़ी, उनकी हालत बिगड़ गई थी, कई को अस्थमा का अटैक भी पड़ा था। हम ऐसे किसी की जिंदगी कैसे खतरे में डाल सकते हैं। - वंश नोतनानी, अर्जुन नगर

ताजनगरी से पूरे देश में जाए संदेश
ताजनगरी के लोगों को सामूहिक रूप से यह संकल्प लेना चाहिए कि इस बार पटाखे नहीं चलाएंगे। दुकानदार कहें कि पटाखे नहीं बेचेंगे। ताजनगरी से जो भी संदेश दिया जाता है, उसका प्रभाव पूरे देश में पड़ता है। अगर पटाखा रहित दिवाली का संदेश जाएगा तो इसका भी असर पड़ेगा। मेरे घर में पटाखे नहीं आएंगे, पापा ने कहा कि पटाखे लाना पैसे की बर्बादी है। - पीयूष कुमार, कालामहल
 

Amar Ujala Initiative This Diwali Say No To Crackers
पटाखे न चलाने संकल्प लेने वाली युवतियां - फोटो : अमर उजाला
संकल्प लिया है आतिशबाजी नहीं करूंगी
मैं आतिशबाजी नहीं करूंगी और न मेरे दोस्त करेंगे। इसका संकल्प लिया है। हम कॉलोनी के बच्चों को जागरूक भी करेंगे। इसके लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाएंगे। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि शहर में प्रदूषण का स्तर पहले से बढ़ा हुआ है। हमारी जिम्मेदारी है कि कम होती ऑक्सीजन को और कम न करें। -  अंशिका शर्मा, काला महल

पटाखों की दुकान ही नहीं लगनी चाहिए
हम पटाखे नहीं चलाएंगे क्योंकि हमें मालूम है कि ये पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं। पटाखों से हर दिवाली कई हादसे होते हैं, लोगों की जान तक चली जाती है। प्रशासन को चाहिए कि पटाखों की दुकान ही न लगने दे। इनकी बिक्री पर रोक लगनी चाहिए। लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए। -  मानसी दादलानी, ब्रज विहार, कमला नगर

सबसे कहेंगे, पटाखा रहित दिवाली मनाएं
पटाखों पर पैसे बर्बाद करने से अच्छा है कि किसी गरीब की मदद करें। पटाखों से किसी को भला क्या खुशी मिल सकती है। मैंने देखा कि लोग बम को आग लगाते हैं और कान बंद कर लेते हैं, जो आवाज हम खुद सुनना नहीं चाहते, उसे दूसरों को सुनाकर क्यों परेशान करें। मैं कॉलोनी में सबसे अपील करूंगा कि पटाखा रहित दिवाली मनाएं। - गरिमा दियालानी, तेज नगर

जुड़िए अमर उजाला की मुहिम से 
अगर आप भी पटाखा रहित दिवाली की मुहिम से जु़ड़ना चाहते हैं तो अपने संदेश का नाम और पते के साथ दो मिनट का वीडियो बनाकर 7617566170 पर व्हाट्स एप करें या agr-cityreporter@agr.amarujala.com पर ई-मेल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed