{"_id":"634d0683df2d0863ce2df2fb","slug":"amar-ujala-impact-repair-of-pothole-ridden-roads-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अमर उजाला की खबर का असर, गड्ढों से छलनी सड़कों की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अमर उजाला की खबर का असर, गड्ढों से छलनी सड़कों की मरम्मत शुरू
Mon, 17 Oct 2022 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:08 PM IST
सार
अमर उजाला ने 10 अक्तूबर को ‘बारिश ने गहरे किए सड़कों के गड्ढे... हादसे’ और 11 अक्तूबर को ‘धंस गई सड़कें... जलभराव’ शीर्षक से खबरें प्रकाशित कीं।
विज्ञापन
सड़क का मरम्मत कार्य हुआ शुरू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक साल से गड्ढों से छलनी पड़ी पीडब्ल्यूडी की सड़क एमजी रोड-2 की मरम्मत रविवार से शुरू हो गई। 20 जगह पैचवर्क किया गया है। पंचकुइयां से लेकर बोदला तक सड़क सीवर, गंगाजल की पाइपलाइन व अन्य कारणों से हुई खुदाई से 7 किमी लंबाई में सड़क ऊंट की पीठ जैसी हो गई थी। श्याम नगर, विनय नगर और बीधा मंदिर के पास बोदला रोड में गहरे गड्ढे थे।
बारिश में ये और खतरनाक हो गए। इनमें रिक्शा व ऑटो पलटने के हादसे हो रहे थे। तल टकराने से कार क्षतिग्रस्त हो रही थीं। अमर उजाला ने 10 अक्तूबर को ‘बारिश ने गहरे किए सड़कों के गड्ढे... हादसे’ और 11 अक्तूबर को ‘धंस गई सड़कें... जलभराव’ शीर्षक से खबरें प्रकाशित कीं। पीडब्ल्यूडी ने एक साल से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है।

नई बनाने के लिए होगा सर्वे
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि मरम्मत शुरू कर दी है। 15 नवंबर तक सभी सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे। एमजी रोड-टू को नए सिरे से बनाने के लिए सर्वे कराया है। शासन को प्रस्ताव भेजेंगे।
विज्ञापन