{"_id":"6a76b153cd2b2f254e072678","slug":"amar-ujala-impact-300-temporary-lights-to-illuminate-agra-s-44-km-parikrama-route-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 44 किमी परिक्रमा मार्ग जगमगाएगा, नगर निगम लगाएगा 300 अस्थायी लाइटें; अमर उजाला की खबर का हुआ असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 44 किमी परिक्रमा मार्ग जगमगाएगा, नगर निगम लगाएगा 300 अस्थायी लाइटें; अमर उजाला की खबर का हुआ असर
Sat, 08 Aug 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:02 AM IST
सार
अमर उजाला में परिक्रमा मार्ग पर अंधेरा होने की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने 44 किलोमीटर लंबे रूट पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया है। वनखंडी महादेव क्षेत्र, बल्केश्वर मंदिर-पार्वती घाट और रावली महादेव क्षेत्र में कुल 300 अस्थायी लाइटें लगाई जाएंगी, जिनसे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट के पोल पर टेप लगाकर बोर्ड को सुरक्षित करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर मेले पर लगने वाली परिक्रमा से पहले नगर निगम 44 किमी. लंबे रूट की स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने में लग गया है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में परिक्रमा मार्ग पर अंधेरा होने की खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद दोपहर से निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में मंदिर रूट पर लाइटें ठीक करने के लिए निकलीं।
जंगल में मौजूद वनखंडी महादेव मंदिर क्षेत्र में अंधेरा देखते हुए नगर निगम 100 अस्थायी लाइटें लगवाएगा, जिसके लिए दो जेनरेटर भी लगाए जाएंगे। सभी लाइटें रविवार शाम तक चालू कर दी जाएंगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने बताया कि वनखंडी क्षेत्र में दो किमी. लंबा कच्चा परिक्रमा मार्ग जंगल से होकर गुजरता है, जहां विद्युत लाइन उपलब्ध नहीं है। इस वजह से पूरे मार्ग पर बल्लियों के सहारे 100 अस्थायी लाइटें लगाई जा रही हैं।
इसके अलावा बल्केश्वर महादेव मंदिर और पार्वती घाट क्षेत्र में भी लगभग 100 अस्थायी लाइटें लगाई जाएंगी। रावली महादेव मंदिर परिसर और आसपास के मार्ग पर करीब 100 अस्थायी लाइटों की व्यवस्था की जा रही है। मंदिरों के पास सफाई, पेयजल, मोबाइल शौचालय और बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है।