{"_id":"5e75ef768ebc3e767940d22b","slug":"amar-ujala-foundation-made-people-aware-to-prevention-of-coronavirus-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधानी और सतर्कता से कोरोना को हराएंगे, लोगों को बांटे मास्क, किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी और सतर्कता से कोरोना को हराएंगे, लोगों को बांटे मास्क, किया जागरूक
Sat, 21 Mar 2020 04:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
लोगों को किया जागरूक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधानी और सतर्कता से कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। इसके लिए शासन-प्रशासन लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। मैनपुरी में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन और श्री अमरनाथ सेवा मंडल की मैनपुरी शाखा ने शहर में जन जागरूकता अभियान चलाया।
अमर उजाला फाउंडेशन और श्री अमरनाथ सेवा मंडल की मैनपुरी शाखा ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित भीड़भाड़ इलाकों पर पहुंचकर लोगों को मास्क बांटे। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताने के लिए पंफलेट बांटे।
सेवा मंडल के सचिव शिवनंदन ने कहा कि कोरोना से पूरा विश्व जूझ रहा है। भारत भी कोरोना से जंग लड़ रहा है। इस लड़ाई में जनता का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का समर्थन करें और घर से बाहर न निकलें।

लोगों से की यह अपील
लोगों से अपील की गई कि वो घर से कम निकलें। खांसते और छींकते समय रूमाल और टिशू पेपर का इस्तेमाल करें। हाथों को दिन में कई बार अच्छी तरह से साबुन से धोएं।
इस दौरान सेवा मंडल के अध्यक्ष दिगेंद्र मिश्रा मीतू, उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, उप प्रबंधक मुकेश यादव, सह सचिव शिवम पाठक, प्रबंधक देवेंद्र मिश्रा, संदीप चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष प्रखर दीक्षित, मोहित तिवारी आदि उपस्थित रहे।
कोरोना से ऐसे बचें
- खांसते और छींकते समय मुंह को ढककर रखें।
- हाथों को कम से कम 20 सेकेंड तक साबुन से धोएं।
- फर्श और दरवाजों को फिनायल से साफ करें।
- खांसी, जुकाम और बुखार होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
- अनावश्यक रूप से अस्पताल और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
- बिना किसी जरूरत के यात्रा करने से बचें।
- हाथ मिलाने और गले मिलने से परहेज करें।
- हाथों को बिना धोएं आंख, नाक और मुंह से न लगाएं।