फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation help to cancer patient for treatment in mathura

अमर उजाला फाउंडेशन: कैंसर पीड़िता को इलाज के लिए सौंपे 2.61 लाख रुपये, लोग बने भागीदार

Mon, 16 Mar 2020 12:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Mar 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation help to cancer patient for treatment in mathura
कैंसर पीड़ित विमला देवी को सौंपी सहायता राशि - फोटो : Amar Ujala
वृंदावन के आश्रम में काम करने वाली 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला विमला देवी मुंह में कैंसर से पीड़ित हैं। निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाली विमला देवी के इलाज का जिम्मा अमर उजाला फाउंडेशन ने उठाया है। मुंबई में उनका उपचार कराया गया। 
विज्ञापन


इस नेक कार्य में समाज के लोग भी भागीदार बने। अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के लोगों ने 261902 रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से दी। रविवार को इस धनराशि के चेक आश्रम में विमला देवी को सौंप दिए गए। 
विज्ञापन


महोबा की रहने वाली हैं विमला देवी 

मूल रूप से महोबा निवासी विमला देवी लंबे समय से वृंदावन के आश्रम में रह रही हैं। तीन माह पूर्व उनके मसूड़े में फुंसी हुई, जिसने अब कैंसर का रूप ले लिया। उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। अमर उजाला फाउंडेशन ने उनके इलाज का बीड़ा उठाया। इनके कैंसर की रिपोर्ट मुंबई के कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास भेजी तो उन्होंने तत्काल इलाज करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विमला देवी 22 फरवरी को मुंबई गईं। वहां उनका इलाज शुरू हुआ। अब वो वृंदावन लौट आई हैं। आश्रम में चेक सौंपने के दौरान नारायण महिला बाल कल्याण समिति अनाथालय के अध्यक्ष स्वामी सुरेशानंद परमहंस, कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम, विमला देवी के जेठ राधे पुजारी, बेटा संतोष साथ रहे। 

ये बने सहयोगी 

मथुरा से नारायण दास अग्रवाल, प्रीतम सिंह प्रमुख, कन्हैया गुर्जर, देवकी नंदन ठाकुर, सुनीता देवी, विजय कुमार वैजल, विनोद कुमार सिंघल, दिनेश भारद्वाज, राधेश्याम तिवारी, राजकुमार गौतम, मनोज कुमार वार्ष्णेय, डॉ. ओम, चंद्रपाल गुप्ता, अमित अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रमोद गर्ग कसेरे, मुरारीलाल अग्रवाल, कमलकांत उपमन्यु, एमपी सिंह, डॉ. गोविंद सरन, अनिल अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, आगरा से प्रेम धींगरा, ब्रजमोहन गुप्ता, रामप्रकाश लक्ष्मी गुप्ता, विनोद कुमार उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, एमएस प्रोजेक्ट, फिरोजाबाद से निर्भय गुप्ता, मैनपुरी से लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल जूनियर हाईस्कूल, संकल्प दुबे, नीलेश कुमार, आरडी गुप्ता एंड संस, मुन्नीदेवी कंस्ट्रक्शन, विक्रम सिंह, प्रवीन कुमार अवस्थी ने आर्थिक मदद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed