फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन: कोरोना काल में भी नहीं रुके 'महादानियों' के कदम, रक्तदान को लेकर दिखा उत्साह

Thu, 01 Oct 2020 08:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Oct 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Held Blood Donation Camps in Agra
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में रक्तदान लगाए गए। रक्तदान को लेकर महादानियों ने उत्साह दिखाया। कोरोना काल में भी महादानियों के कदम नहीं रुके। जरूरतमंदों की जिंदगी को बचाने के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए रक्तदान कराया गया। जनपदों में कुल 14 शिविर लगाए गए जिसमें 220 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।



Amar Ujala Foundation Held Blood Donation Camps in Agra
अमर उजाला कार्यालय में लगा रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में शिविर लगाए गए। अमर उजाला कार्यालय में शिविर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक संचालित हुआ। यहां 64 लोगों ने रक्तदान किया। 

Amar Ujala Foundation Held Blood Donation Camps in Agra
रक्तदान शिविर में महादानी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी रक्तदान शिविर लगाए गए। हर जगह रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह है। जरूरतमंदों की जिंदगी को बचाने के लिए कई महादानी आगे आए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बृहस्पतिवार को मथुरा में सात स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। जिनमें 101 लोगों ने रक्तदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Held Blood Donation Camps in Agra
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
एटा : अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दो लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Held Blood Donation Camps in Agra
रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर फिरोजाबाद जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर लगाया गया। इसमें 22 लोगों ने रक्तदान किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed