फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp Will Be Held Today In Agra

अमर उजाला फाउंडेशन: रक्तदान कर महादानी बनें लोग, कहा- इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं

Fri, 01 Oct 2021 10:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 10:42 AM IST
सार

डेंगू, वायरल बुखार और अन्य मरीजों के उपचार के लिए ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो रही है। ऐसे हालात में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिविर लगाए गए । इन शिविरों में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp Will Be Held Today In Agra
आगरा: रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आज अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अमर उजाला कार्यालय गुरुद्वारा गुरु का ताल, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाए गए। जिनमें लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। इस मौके पर पांच बीमारियों की जांचें निशुल्क की गईं। अमर उजाला फाउंडेशन की और से आयोजित शिविर में 248 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। जिसमें मथुरा से 97 यूनिट, आगरा से 84 यूनिट, एटा से 27 यूनिट, फिरोजाबाद से 25 यूनिट, मैनपुरी से 11 और कासगंज से 04 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

विज्ञापन


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति के रक्त से मलेरिया, सिफलिस, एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की जाती है। इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। किसी में बीमारी मिलने पर संबंधित को फोन पर जानकारी देकर इलाज कराने को कहते हैं। समय से जानकारी पर उचित उपचार होता है।
विज्ञापन


मैनपुरी जिला अस्पताल में भी लगेगा रक्तदान शिविर
मैनपुरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना है कि 18 से 60 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि रक्तदान दूसरों को जीवनदान देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp Will Be Held Today In Agra
मैनपुरी: रक्तदान करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि रक्तदान के दौरान दिया गया खून 24 घंटे में बन जाता है। रक्तदान के समय रक्तदाता के खून की कई प्रमुख जांचे की जाती है, इससे अगर उसे कोई बीमारी है तो उसका भी पता चल जाता है। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। 

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कई लोगों ने रक्तदान किया। प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान 
- कोरोना वायरस का संक्रमण ठीक होने के 28 दिन बाद। 
- कोरोना से बचाव का टीका लगने के 14 दिन के बाद में। 
- 18 से 60 साल के स्वस्थ महिला-पुरुष कर सकते हैं।
- रक्तदान करने वाले का वजन 45 किलो से अधिक हो।
- डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड के ठीक होने के छह महीने के बाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed