फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation blood donation camp on April 18

आगरा: अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 18 अप्रैल को, रक्तदाताओं को मिलेगा प्रशस्तिपत्र

Sat, 16 Apr 2022 11:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Apr 2022 11:48 AM IST
सार

अमर उजाला के स्थापना दिवस पर शहर में तीन जगह रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। अमर उजाला कार्यालय, एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में शिविर लगेंगे। रक्तदाताओं द्वारा दिया गया खून जरूरतमंद मरीजों के इलाज में उपयोग होगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation blood donation camp on April 18
अमर उजाला फाउंडेशन

विस्तार

रक्त देकर किसी मरीज की जान बचे, ऐसे कार्य में ताजनगरी वाले भला किससे पीछे हैं। मानव सेवा के भाव वाले लोग 18 अप्रैल को अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान कर सकते हैं। इस दिन आपका अमर उजाला 75वें वर्ष में भी प्रवेश कर रहा है। रक्तदान शिविर अमर उजाला कार्यालय, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लगेगा। यहां से एकत्रित रक्त को एनेमिक गर्भवती, कैंसर, थैलेसीमिया, लावारिस मरीज समेत अन्य के उपचार में उपयोग किया जाएगा। फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन

बनते हैं नए ब्लड सेल

एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि रक्त देने के बाद शरीर में फ्लूड की पूर्ति 24 से 48 घंटे में हो जाती है। ब्लड सेल सात दिन में और आयरन की कमी तीन महीने में पूरी हो जाती है। रक्तदान करने से नए ब्लड सेल बनते हैं और आयरन के ओवर लोड से होने वाली बीमारियों का खतरा भी नहीं रहता है।  

विज्ञापन

रक्तदान के लाभ

- स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तचाप की जांच होती है।
- हीमोग्लोबिन और शरीर के ताप की जांच होती है।
- एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी, सिफलिस, मलेरिया की जांच होती है।
- बोनमेरो बनने की दर बढ़ती है, खून के थक्के नहीं बनते हैं।
- नियमित रक्तदान से हृदयाघात का पांच फीसदी खतरा कम होता है।

 ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

- 18 से 60 साल की उम्र के लोग। 
- 12.5 ग्राम डेसीलीटर से अधिक हीमोग्लोबिन वाले लोग
- 45 किलो से अधिक वजन वाले महिला-पुरुष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed