{"_id":"6155fb568ebc3e6299338257","slug":"amar-ujala-foundation-blood-donation-camp-mainpuri-news-agr509756263","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस आज, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगेगा रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस आज, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगेगा रक्तदान शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (एक अक्तूबर) पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। आप भी शिविर में रक्तदान करके महादानी बन सकते हैं। आपके द्वारा दिया गया रक्त ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा और जरूरतमंद को नि:शुल्क दिया जाएगा।
सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना है कि 18 से 60 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि रक्तदान दूसरों को जीवनदान देता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान के दौरान दिया गया खून 24 घंटे में बन जाता है। रक्तदान के समय रक्तदाता के खून की कई प्रमुख जांचे की जाती है, इससे अगर उसे कोई बीमारी है तो उसका भी पता चल जाता है। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है।
ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
-18 से 60 साल आयु वर्ग का स्वस्थ व्यक्ति
-वजन 45 किलो से अधिक हो।
-कोरोना टीकाकरण के 14 दिन बाद रक्तदान किया जा सकता है
-कोरोना संक्रमण से ठीक होने के 28 दिन बाद।
किसी भी सहायता के लिए करें कॉल
अगर आप भी रक्तदान करके दूसरों की जान बचाना चाहते हैं तो आप अपना रजिस्ट्रेशन फोन पर करा लें। अन्य किसी भी सहायता के लिए आप हमारे मोबाइल नंबर 9536901641 पर कॉल कर सकते हैं।