फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foudation Help To Four Year Old Thalassemia Patient Hemya For Operation In Mathura

अमर उजाला फाउंडेशन: हेम्या की जिंदगी बचाने को मदद के लिए बढ़े हाथ, जमा हुए 24 लाख रुपये

Sat, 19 Jun 2021 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 12:35 AM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन ने बच्ची के ऑपरेशन में मदद के लिए अपनी ओर से एक लाख रुपये की राशि प्राथमिक तौर पर दी थी। इसके बाद दानदाताओं ने खुलकर मदद की है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Foudation Help To Four Year Old Thalassemia Patient Hemya For Operation In Mathura
थैलेसीमिया पीड़ित हेम्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में जन्म से ही गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से ग्रसित चार साल की मासूम हेम्या की मदद के लिए लगातार हाथ आगे बढ़ रहे हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के बाद विभिन्न स्रोतों से अब तक करीब 24 लाख रुपये एकत्र हो चुके हैं। अब केवल तीन लाख रुपये की और जरूरत है।
विज्ञापन

 
बचत खाते में सीधे जमा कर सकते हैं राशि
अगर आप हेम्या की आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो सहायता राशि इस अकाउंट (खाता धारक-लोकेश कुमार (बच्ची के पिता) खाता संख्या - 0274104000105156 और आईएफएससी कोड-आईबीकेएल0000274 में जमा की जा सकती है। बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए आर्थिक मदद करने वाले लोगों और संस्थाओं के नाम अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मथुरा: गंभीर बीमारी से जूझ रही बिटिया की मदद को आगे आया अमर उजाला फाउंडेशन, आप भी कर सकते हैं सहयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को यह बीमारी है
थैलेसीमिया से ग्रसित बच्ची की रीढ़ की हड्डी से जुड़े मैरो में खून नहीं बनता है। बच्ची को हर माह खून चढ़ाना पड़ता है। मौजूदा समय में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में पहले चरण की कीमो प्रक्रिया चल रही है। दूसरे चरण की कीमो के बाद मैरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मैरो ट्रांसप्लांट में करीब 27 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है।

ये लोग कर चुके हैं मदद 
कुंतल युवा संगठन-51000, लोकेश कुमार-50000, आगरा संजय पैलेस-20000, एससी चाट-10500, प्रबल -11000, वंदना-11000, विनय कुमार-5100, ममता-5000, आईएमपीएस प्रालि-5000 रुपये के अलावा दानवीरों में शिवम गुप्ता, अवनीश कुमार, आनंद कुमार सोनी, राजेंद्र, प्रेम कुमार, नीतू शर्मा, जान्वी सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रतीक अग्रवाल, आरके रोडलाइन्स, अंशुमान जैन, मोहित गर्ग, दीप चंद्र, हरिओम, प्रदीप कुमार, विशाल दीक्षित, दीप्ती गोयल, हरबीर सिंह आदि शामिल हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed