{"_id":"5bb8b46d867a55688103fc79","slug":"amar-ujala-event-police-ki-pathshala-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला में एसपी सिटी ने छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला में एसपी सिटी ने छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाई गई पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के साथ-साथ सुरक्षा के गुर भी दिए गए। एसपी सिटी ने छात्राओं से कहा कि आप झिझक छोड़ कर अपनी समस्या बताइए, पुलिस उसका हर संभव निदान करेगी। आप हिम्मत से आगे बढ़िए, रास्ते आसान हो जाएंगे। इस दौरान छात्राओं ने भी एसपी सिटी से कई प्रश्न किए।
शनिवार को किशोरी रमण कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि बिना डरे सामना करने की जरूरत है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। स्वयं को कमजोर समझने के बजाय डटकर मुकाबला करें पुलिस हमेशा आपके साथ है।
उन्होंने बताया कि यूपी 100 है, जो मात्र 8 से 12 मिनट में मदद को पहुंचा रही है। भीड़ वाले व संकरे इलाकों के लिए ईगल बाइक लगाई गई हैं। डायल 1090 पर भी महिलाएं शिकायत कर सकतीं हैं, यहां गोपनीयता बनी रहती है। शोहदों पर लगाम के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाई गई हैं। उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने की भी जानकारी दी।

सेल्फ डिफेंस के बताए गुर
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
पाठशाला में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के साथ-साथ सुरक्षा के गुर भी बताए गए। प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी अग्रवाल ने कहा कि छात्राएं अपना मनोबल ऊंचा रखें तो कोई उनका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता। उन्होंने पटुका व स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन शिक्षिका मनीषा अग्रवाल ने किया।
पाठशाला के दौरान छात्राओं ने एक-एक कर पुलिस से सवाल पूछे। किसी ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया तो किसी ने बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न किए। छात्रा मानवी गोला ने चोरी, अनन्या शर्मा ने फोन न होने पर किस प्रकार मदद ली जाए, कविता पाल ने बढ़ती अपहरण की घटनाओं को लेकर प्रश्न किए। एसपी सिटी ने भी सभी सवालों के जवाब दिए।