फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amar ujala community radio program on corona vaccination in agra

कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञों ने कहा- वर्ष 2021 में टीकाकरण से संक्रमण पर नियंत्रण की उम्मीद

Mon, 11 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jan 2021 12:11 AM IST
सार

  • अमर उजाला और डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो के कार्यक्रम सामाजिक सरोकार में रविवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन पर परिचर्चा की गई।

विज्ञापन
amar ujala community radio program on corona vaccination in agra
सामाजिक सरोकार कार्यक्रम में चर्चा करते विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो- 90.4 आगरा की आवाज के कार्यक्रम ‘सामाजिक सरोकार’ में रविवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन पर परिचर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।

विज्ञापन

 
दयालबाग शिक्षण संस्थान में विज्ञान संकाय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण प्रताप सिकरवार ने कहा कि उम्मीद है कि वर्ष 2021 में टीकाकरण से कोरोना संक्रमण पर नियंत्रक पाने में सफलता मिलेगी। विश्व में आठ या नौ वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति हो गई है। 
विज्ञापन


देश में दो वैक्सीन को अनुमति मिली है। वैक्सीन से उन लोगों को बचाया जा सकेगा, जो अभी तक संक्रमित नहीं हुए हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कोरोना वैक्सीन लगाया जाना है। देश की दोनों वैक्सीन बांह में लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने के बाद डॉक्टर निगरानी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'दोनों वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित'
राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ संस्थान में बायोकेमेस्ट्री विभाग में शोध वैज्ञानिक डॉ. विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि देश में कोविशील्ड और कोवाक्सिन को मंजूरी मिली है। यह दोनों वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दोनों वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसके लगाने के बाद हल्का दर्द या बुखार हो सकता है। कोरोना वैक्सीन नए स्ट्रेन के लिए भी कारगर है। 

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण होने का खतरा रहेगा। परिचर्चा का संचालन सामुदायिक रेडियो की प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव पूजा सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed