फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman samaroh in mainpuri

सपनों की उमंग के बीच सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र

Fri, 20 Jul 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 20 Jul 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman samaroh in mainpuri
डीएम और एसपी ने दिए मेधावियों को प्रशस्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में जीवन के नए सपनों की उमंग के बीच हाथों में लिए सम्मान के साथ मेधावी बच्चों का हौसला एक नया संदेश दे गया। अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सौजन्य से मेधावी बच्चों को भविष्य ज्योति छात्र सम्मान डीएम और एसपी ने अपने हाथों से दिया। प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित टीपी गार्डन के सभागार में डीएम प्रदीप कुमार, एसपी अजय शंकर राय, हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. आरके उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शारदा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. बीके शर्मा, हिन्दुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक नगेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में मेद्या को सम्मान मिला। 
विज्ञापन


शारदा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. बीके शर्मा ने कहा कि सम्मान पाने से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। उनके मनोबल बढ़ाने तथा भविष्य में और बेहतर करने के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने बढ़ाया हौसला

Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman samaroh in mainpuri
प्रशस्ति पत्र दिखाते मेधावी छात्र - फोटो : अमर उजाला
हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. आरके उपाध्याय ने कहा कि यह कार्यक्रम मैनपुरी के मेधावियों के लिए एक नया रास्ता तय करेगा। मेधावियों की जिम्मेदारी सम्मान पाने के बाद और बढ़ गई है। वे भविष्य की परीक्षाओं में और बेहतर तैयारियां कर अपना, अपने परिजनों का तथा जनपद का नाम रोशन करें।  

डीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि जिंदगी एक लंबी रेस है। इसमें लगातार मेहनत करने से सफलता मिलती है। ऊंचाई मिलने पर दो प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं। कभी-कभी निगेटिव प्रभाव पड़ने पर विद्यार्थी से जो उम्मीद की जाती है। उसमें गिरावट आ जाती है, लेकिन यहां मौजूद छात्रों से यह उम्मीद है कि उन्होंने जो ऊंचाई हासिल की है उसे आगे भी बनाकर रखेंगे। 
 
एसपी अजय शंकर राय ने भी मेधावियों को हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा और कठिन परिश्रम के बल पर आप यहां पहुंचे हैं। जिन लोगों को मंच पर आकर सम्मान पाने का अवसर प्राप्त हुआ वो बधाई के पात्र हैं। जो लोग मंच तक नहीं पहुंच पाए उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वे अपनी क्षमताओं को पहचानें और भविष्य में बेहतर कर ऊंचाइयों को हासिल करें। 
 

सम्मान पाकर खिले चेहरे

वहीं सम्मान पाने के बाद मेधावियों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। छात्र अभिनव यादव ने कहा कि अमर उजाला और शारदा ग्रुप ने सम्मान देकर जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। भविष्य में कठिन मेहनत कर आगे बढ़ते हुए जनपद का नाम रोशन करना मेरा लक्ष्य होगा। 

दिव्यांशी दुबे ने कहा कि सम्मान पाकर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। पहली बार इतने बड़े कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त हुआ है। इस सम्मान के साथ भविष्य में और बेहतर करने की जिम्मेदारी बढ़ गई है। भविष्य में इसी प्रकार से तैयारी कर बेहतर करना मेरा लक्ष्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed