फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Aparajita campaign on women empowerment in Agra

Aparajita: आगरा में महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को दी अधिकारों की जानकारी, पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
सार

महिला अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि स्कूल-कॉलेज आते-जाते समय कोई परेशान करता है, पीछा करता है या फिर घूरता है तो डरने की जरूरत नहीं है। विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिका को बताएं। घर में मां-बाप को जानकारी दें। पुलिस को सूचना दें। 

विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita campaign on women empowerment in Agra
अपराजिता कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कमर सुल्ताना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत गुरुवार को कमलानगर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला इंस्पेक्टर रंजना सचान और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना की प्रभारी निरीक्षक कमर सुल्ताना ने छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रहीं हेल्पलाइन की जानकारी दी। 

विज्ञापन


महिला अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि स्कूल-कॉलेज आते-जाते समय कोई परेशान करता है, पीछा करता है या फिर घूरता है तो डरने की जरूरत नहीं है। विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिका को बताएं। घर में मां-बाप को जानकारी दें। पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 112 और 1090 मिलाएं। पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचेगी। 

विज्ञापन

अपने थाने का नंबर जरूर रखें 

प्रभारी निरीक्षक कमर सुल्ताना ने छात्राओं को पुलिस से सहायता लेने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपने पास पुलिस अधिकारी से लेकर थाने का नंबर जरूर रखें, जिससे आपात स्थिति में कॉल करके मदद ली जा सके। अब थाने में जाने पर महिलाएं अपनी शिकायत अलग से महिला हेल्प डेस्क पर कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Amar Ujala Aparajita campaign on women empowerment in Agra
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि जिले में 28 एंटी रोमियो स्क्वैड की टीमें स्कूल-कॉलेज के बाहर और बाजार व प्रमुख स्थलों पर सक्रिय रहती हैं। इनमें तैनात महिला अधिकारी मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं। इनसे मदद लेकर कार्रवाई कराई जा सकती है। महाविद्यालय की प्राचार्या मोहिनी तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

...तब थाने की जरूरत नहीं

कमर सुल्ताना ने कहा कि छात्राएं अपनी शिकायत महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी कर सकती हैं। इस पर महिला पुलिसकर्मी शिकायत सुनती हैं। थाने आने की जरूरत नहीं। बाद में थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसमें नाम और पता गोपनीय रखा जाता है।

जागरूक रहने की जरूरत

कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि वह खुद जागरूक रहें। अगर, ऑटो-ई रिक्शा, बस में आते समय चालक या कोई और गलत हरकत करता है तो उसका मोबाइल से फोटो खींच लें। वाहन का नंबर नोट कर लें। सुनसान रास्तों पर जाना पड़े तो ग्रुप में ही जाएं। अपने परिजनों और पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर पास रखें। जरूरत पड़ने पर काल करें।

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

महिला सहायता प्रकोष्ठ की निरीक्षक रंजना सचान ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सुकन्या मंगल योजना के बारे में बताया। छात्राओं से कहा कि वह डरें नहीं। किसी तरह का अपराध होने पर खुलकर बताएं। उन्होंने छात्राओं को बाल अपराध के बारे में भी बताया। महिला अधिकारों की जानकारी दी। परिवार परामर्श केंद्र में होने वाली सुनवाई के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed