{"_id":"624a98d2f710232bef3c1b85","slug":"amar-ujala-abhiyan-students-welcome-to-school-on-first-day-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान शिक्षा: स्कूल में छोटे विद्यार्थियों का पहला दिन, दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान शिक्षा: स्कूल में छोटे विद्यार्थियों का पहला दिन, दिखा गजब का उत्साह
Mon, 04 Apr 2022 12:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:40 PM IST
सार
अधिकतर सीबीएसई बोर्ड के स्कूल आज से खुले हैं। दो वर्ष बाद छोटी कक्षा के विद्यार्थी नए सत्र की शुरूआत के साथ स्कूल में पहुंचे, तो उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान शिक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अधिकतर स्कूल चार अप्रैल यानि आज से खुले। स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वागत की तैयारी की गई। प्रवेश द्वार पर शिक्षक खड़े रहे। विद्यार्थियों के पहुंचने पर तिलक किया गया। विद्यार्थी स्कूल से मानसिक रूप से जुड़ सकें, इसके लिए विभिन्न खेलकूद की गतिविधियां कराई गईं।
बता दें कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी फिर भी गत सत्र में ऑफलाइन पढ़ाई के कुछ अभ्यस्त हो गए थे, छोटी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं। स्कूलों ने शुरूआती दिनों में पढ़ाई के घंटे भी कम रखे हैं। ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान अपेक्षाकृत कम घंटे पढ़ाई कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी फिर भी गत सत्र में ऑफलाइन पढ़ाई के कुछ अभ्यस्त हो गए थे, छोटी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गई हैं। स्कूलों ने शुरूआती दिनों में पढ़ाई के घंटे भी कम रखे हैं। ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान अपेक्षाकृत कम घंटे पढ़ाई कराई जा रही थी।
विज्ञापन
मास्क लगाना अनिवार्य रखेंगे, हर कक्षा में स्वागत होगा
कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल की प्रधानाचार्या रूबीना खानम ने कहा कि 'स्कूल छह अप्रैल से खुलेगा। मास्क लगाना अनिवार्य रखा जाएगा। विद्यार्थी और स्टाफ सभी मास्क लगाएंगे। पहले दिन प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों का शिक्षकों की ओर से स्वागत किया जाएगा। विद्यार्थियों से उनके परिवार की कुशलक्षेम भी पूछा जाएगा। समय-समय पर काउंसलिंग भी की जाएगी।'
विज्ञापन