{"_id":"67671967dc9d31ff800158c5","slug":"amanpur-police-searched-suspected-bike-riders-kasganj-news-c-175-1-kas1002-125326-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अमांपुर पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों की ली तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अमांपुर पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों की ली तलाशी
Sun, 22 Dec 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमांपुर। शुक्रवार की देर शाम अमांपुर थाना पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च किया। व्यापारियों एवं आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बाजार में बाइक चला रहे संदिग्धों की तलाशी ली गई।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए प्रभारी निरीक्षक चंचल सिरोही ने अपनी टीम एवं पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों व बाइक सवारों की तलाशी भी ली।
उन्होंने लोगों से कहा कि सोशल नेटवर्किंग पर अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने आमजन से वार्तालाप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पैदल मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, बारहद्वारी, सराफा बाजार, गुड़मंडी, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।