{"_id":"6aca55cb9728ebaa7c0a2859","slug":"altercation-between-traffic-police-personnel-and-ex-serviceman-in-agra-video-goes-viral-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़ गए ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पूर्व फौजी: सड़क पर हुई जमकर मारपीट, सिपाही की फट गई वर्दी; वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिड़ गए ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पूर्व फौजी: सड़क पर हुई जमकर मारपीट, सिपाही की फट गई वर्दी; वीडियो हुआ वायरल
Sat, 10 Oct 2026 08:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:45 PM IST
सार
आगरा में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पूर्व फाैजी के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों सड़क पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस ने पूर्व फाैजी पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पूर्व फाैजी में हुई मारपीट।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर चौकी के पास हाईवे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पूर्व फौजी के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बताया गया है कि शुक्रवार देर शाम गढ़ी रामी कुबेरपुर निवासी रिटायर्ड फौजी प्रदीप कुमार सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे खुले में शराब पीने से रोका तो विवाद हो गया। देखते-ही-देखते दोनों के बीच हाईवे पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रिटायर्ड फौजी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।