फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Along with bookish knowledge, skill development is also important, workshop organized by Seth Padmachand Jain Institute

Agra News: किताब के ज्ञान के साथ कौशल विकास भी जरूरी, सेठ पदमचंद जैन संस्थान की ओर से आयोजित हुई कार्यशाला

Wed, 08 Apr 2026 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Along with bookish knowledge, skill development is also important, workshop organized by Seth Padmachand Jain Institute

विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान की ओर से इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी (आईबीसी) कोड : एन एक्सेलेरेटेड कॅरिअर ऑप्शन फॉर प्रोफेशनल्स विषय पर मंगलवार को कार्यशाला हुई। भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से इसका आयोजन किया गया।
कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि केवल किताबों का ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक समझ और कौशल विकास भी जरूरी है। उन्होंने विश्वविद्यालय के स्टार्टअप साइबर योद्धा टेक का उदाहरण देते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और प्रोफेशनल स्किल्स भविष्य में सफलता की कुंजी हैं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. नीरज गुप्ता ने आईबीसी को मजबूत अर्थव्यवस्था का आधार बताया। उन्होंने कॉर्पोरेट मित्र योजना और सरकारी इंटर्नशिप जैसे अवसरों की जानकारी रखने की सलाह दी। डॉ. पीएन राव ने कहा कि आईबीसी का उद्देश्य उन्हें पुनर्जीवित करना है। साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत कंपनी पंजीकरण की आसान प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



संस्थान के निदेशक प्रो. बृजेश रावत ने कहा कि इस कार्यशाला से छात्रों को बदलते कॉर्पोरेट के अवसरों को समझने में मदद मिली। संचालन डॉ. रुचिरा प्रसाद जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. एसके जैन ने किया। इस अवसर पर प्रो. संतोष बिहारी शर्मा, डॉ. स्वाति माथुर, डॉ. वाईके शर्मा, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. शिखा कन्नौजिया, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. उपासना आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed