फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allotment of election symbols in alphabetical order

हिंदी वर्णमाला के क्रम में हुआ चुनाव चिह्नों का आवंटन

Sun, 11 Apr 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Allotment of election symbols in alphabetical order
मैनपुरी। नाम वापसी के बाद रविवार को जिला प्रशासन ने विभिन्न पदों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया। मतपत्र में दर्ज चुनाव चिह्नों का क्रमिक आवंटन हिंदी वर्णमाला के क्रम में किया गया। प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 57 चुनाव चिह्न चुनाव आयोग ने दिए हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए 53 चुनाव चिह्न निर्धारित हैं।
विज्ञापन

जिले में 11 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया गया था। इसके बाद प्रशासन चुनाव चिह्न के आवंटन किया गया। चुनाव आयोग ने इस बार ग्राम प्रधान के लिए 57 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 36 चिह्न दिए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 53 चिह्नों का निर्धारण किया गया है। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशी शाम से ही चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए क्रमानुसार ये हैं चिह्न
अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरमबोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया, पालकी, पुल, फावड़ा, फुटबॉल, फूल और घास, बल्लेबाज, बस, बांसुरी, बाल्टी, बिजली का खंभा, बिजली का बल्ब, बेंच, बैलगाड़ी, भवन, भुट्टा, मोटरसाइकिल, मोमबत्ती, रिंच, लिफाफा, वायुयान, हथौड़ा, आइसक्रीम, अलमारी, ऊन का गोला, कंगा, गुब्बारा, गैस सिलिंडर, टमाटर, दीवार घड़ी और प्रेशर कुकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए क्रमानुसार ये हैं चिह्न
अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की, ईंट, कढ़ाई, कांच का गिलास, कुआं, केले का पेड़, गुल्ली डंडा, गेंद और हॉकी, चकला बेलन, चिडिय़ा का घोंसला, जीप, टॉर्च, टेबिल फैन, टैंक, टोपी, तलवार, दमकल, नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, फ्रॉक, भगौना, रेल का इंजन, लड़का-लड़की, लैटर बॉक्स, शहनाई, सरौता, सिलाई मशीन, स्टूल, स्लेट, हसिया और हारमोनियम।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए क्रमानुसार ये हैं चिह्न
आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरू, तंबू, नल, पेंसिल, फरसा, बंदूक, बैडमिंटन का बल्ला, ब्रुश, ब्लैकबोर्ड, रिक्शा, शंख और सुराही।
सदस्य जिला पंचायत पद के लिए क्रमानुसार ये हैं चिह्न
आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम और दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला-चाभी, थरमस, नाव, पिस्टल, फसल काटता किसान, फावड़ा बेल्चा, बल्ला, मछली, रेडियो, रोड रोलर, लट्टू, लाउडपीकर, वृक्ष, सेव, सितारा, सिर पर कलश लिए स्त्री, सीटी, सैनिक, स्कूटर, हथठेला, हल, हेलीकॉप्टर, कटहल, मेज, मोबाइल फोन, लहसुन, सपेरा, सीमेंट की बोरी, सूटकेस और हैंगर।

वर्जन
चुनाव आयोग की ओर से दिए गए चुनाव चिह्नों का प्रत्याशियों के नाम को हिंदी वर्णमाला के क्रम में रखते हुए आवंटन किया गया है। नियमानुसार ही चुनाव चिह्नों का आवंटन का कार्य किया गया है।
-ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed