फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alligators, birds in the house shake

घड़ियालों के घर में पक्षियों पर मंथन

Sat, 05 Dec 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 05 Dec 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Alligators, birds in the house shake
देश का पहला बर्ड फेस्टिवल शुक्रवार को घड़ियालों के घर चंबल सेंक्च्युरी में शुरू हुआ। औपचारिक उद्घाटन शनिवार को होगा। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण संजीव सरन ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान चिड़ियों की संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के संबंध में जो सुझाव आएंगे, उन्हें पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। तीन दिवसीय फेस्टिवल के तहत पहले दिन प्रदेश के 75 जिलों में 300 स्थानों पर भी बर्ड वाचिंग आयोजित की गई।
विज्ञापन

फेस्टिवल के दौरान प्रमुख सचिव संजीव सरन ने बताया कि मुख्यमंत्री का ‘विजन’ पूरा हो रहा है। संकट में पड़ी चिड़ियों की वंशवृद्धि को लेकर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। लोगों को वाइल्ड लाइफ और पक्षियों के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक नेशनल और 13 वन सेंक्च्युरी हैं।
विज्ञापन

गंगा के 75 किमी के एरिया को टर्टल सेंक्च्युरी घोषित किया गया है। विशेषज्ञ फेस्टिवल के दौरान राज्य पक्षी सारस के संरक्षण और गिद्धों को बचाने के तरीकों पर मंथन कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। बर्ड फेयर के जनक टिम अपलेटन ने कहा कि इंग्लैंड में बर्ड फेयर सदस्यों की संख्या 1.20 लाख है। भारत जैसे बड़े देश में पक्षियों के संरक्षण के लिए बर्ड वाचिंग एरिया विकसित किया जाना चाहिए। पक्षियों पर कई किताबें लिख चुके विक्रम ग्रेवाल ने ऐसे आयोजन हर साल अलग-अलग इलाकों में कराने की सलाह दी। जिम लोरेन्स ने आयोजन को नई सोच बताया। चंबल सफारी के डायरेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि चंबल सेंक्च्युरी में 1400 से ज्यादा घड़ियाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां का ईको सिस्टम बहुत अच्छा है। इस सत्र में निखिल दिवासर, असरद रहमान, अमित गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। यूपी के ईको टूरिज्म प्रभारी आरके सिंह ने कहा कि चंबल में पक्षियों के बच्चे यहां की धरोहर हैं। दूसरे सत्र में विशेषज्ञों ने संकटग्रस्त चिड़ियों के संरक्षण पर चर्चा की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed