{"_id":"6878dfd55b953b6996085600","slug":"allergy-and-burning-sensation-in-eyes-infection-is-increasing-due-to-arbitrary-drops-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Health News: बारिश में आंखों को पहुंच रहा नुकसान...इस समस्या से जूझ रहे मरीज, चिकित्सकों ने किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health News: बारिश में आंखों को पहुंच रहा नुकसान...इस समस्या से जूझ रहे मरीज, चिकित्सकों ने किया आगाह
Thu, 17 Jul 2025 05:04 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 17 Jul 2025 05:04 PM IST
सार
चिकित्सकों ने बताया कि कई ऐसे भी मरीज हैं, जिनमें दूषित हाथ, रुमाल से आंखों को छूने से सूजन, दर्द और करकराहट की समस्या रही। कई तो आंखों को बार-बार रगड़ते हैं, इससे कार्निया भी क्षतिग्रस्त मिल रही है।
विज्ञापन
आंखों की जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बारिश में आंखों की एलर्जी, जलन और पानी आने की परेशानी बढ़ गई है। खुद की डॉक्टरी से ड्रॉप उपयोग करने से कार्निया को भी नुकसान पहुंच रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग की ओपीडी में मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है।
विभागाध्यक्ष डॉ. सिग्नधा सेन ने बताया कि रोजाना औसतन 180 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इन दिनों बैक्टीरियल इन्फेक्शन बढ़ जाता है। इससे आंखों में खुजली, जलन, दर्द, पानी बहना और गंदगी आने की समस्या मिल रही है। बीते दो सप्ताह में ऐसे मरीजों की संख्या लगभग दोगुना हो गई है। इनमें कई ऐसे भी मरीज हैं, जो बिना चिकित्सक से परामर्श किए ही घर में रखी ड्रॉप उपयोग कर रहे हैं। इससे कार्निया की दिक्कत और बढ़ गई। दवाएं देने के साथ मरीजों को बचाव के बारे में भी बता रहे हैं।

नेत्र रोग विभाग के डॉ. तिरुपति नाथ ने बताया कि कई ऐसे भी मरीज हैं, जिनमें दूषित हाथ, रुमाल से आंखों को छूने से सूजन, दर्द और करकराहट की समस्या रही। कई तो आंखों को बार-बार रगड़ते हैं, इससे कार्निया भी क्षतिग्रस्त मिल रही है। इससे दिखने की दिक्कत भी हो रही है। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। आंखों में वायरल इन्फेक्शन से संपर्क में आने पर घर के दूसरे सदस्य भी दो से तीन दिन में प्रभावित हो रहे हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- दूषित हाथों और रुमाल को आंखों को न छुएं। बार-बार आंख न पोछें।
- आंखों में जलन और दर्द होने पर डॉक्टरी परामर्श से ड्रॉप उपयोग करें।
- आंखों में करकराहट होने पर पानी के छींटे न मारें, स्वच्छ पानी से धोएं।
- आंखों में वायरल इन्फेक्शन पर अपने सामान को परिजन से साझा न करें।
ये भी पढ़ें-UP: बुजुर्ग को कार में छोड़कर ताजमहल देखने गए पर्यटक...हाथ-पैर बंधे हुए थे, शीशा तोड़कर निकाला; देखें वीडियो