{"_id":"6850ddd4d1ed9d405e0cb198","slug":"alleged-bjp-leader-was-conducting-a-public-hearing-at-the-police-post-police-gave-a-shocking-answer-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: चौकी पर कथित भाजपा नेता कर रहा था जनसुनवाई, पुलिस ने दिया चौंकाने वाला जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: चौकी पर कथित भाजपा नेता कर रहा था जनसुनवाई, पुलिस ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Tue, 17 Jun 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 08:45 AM IST
सार
कथित भाजपा नेता की करतूत से सभी हैरान रह गए। वो पुलिस चौकी पर जनसुनवाई कर रहा था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस ने चौंकाने वाला जवाब दिया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर थाने की सीओडी चौकी पर प्राइवेट व्यक्ति के जनसुनवाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शिकायतकर्ता ने जब पुलिस से जवाब मांगा तो एक्स हैंडल पर जवाब दिया गया कि वह चौकी का सफाईकर्मी है।
विज्ञापन
एक्स पर वीडियो व फोटो पोस्ट करके इसकी शिकायत की गई तो डीसीपी सिटी के एक्स हैंडल से बताया गया कि व्यक्ति सफाई कर्मी है। जनसुनवाई नहीं कर रहा था। वहीं जिसे सफाईकर्मी बताया गया है उसे भाजपा का नेता बताया जा रहा है। उसके फोटो होर्डिंग्स में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने पुलिस के जवाब के बाद एक्स पर फिर शिकायत की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीओडी चौकी पर बाहरी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि फोटो में दिख रही महिला के बयान दर्ज किए जाने चाहिए थे। वह महिला ही बता सकती थी कि चौकी पर शिकायत लेकर गई तो सुनवाई किसने की थी।
सामने कुर्सी पर बैठा व्यक्ति उससे क्या पूछ रहा था। महिला के बयान लिए जाते तो हकीकत सामने आ जाती। सोशल मीडिया पर उस व्यक्ति का फोटो, नाम सहित वायरल हो रहा है जिसे पुलिस ने शिकायत के बाद सफाईकर्मी बता दिया।