फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegations of occupation and sabotage of the crematorium's land

Agra News: शमसान की भूमि पर कब्जा व तोड़फोड़ का आरोप

Fri, 02 Jun 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Allegations of occupation and sabotage of the crematorium's land
भोगांव। शमसान की भूमि पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। इसके साथ ही वहां बने स्थल आदि में तोडफ़ोड़ कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने तहसीलदार को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुरली नगर के रहने वाले श्यामवीर सिंह ने एसडीएम अंजली सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि गांव में करीब 100 वर्ष से शमसान घाट है। इस पर सभी जाति के लोग शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर आते हैं। यहां पर कई समाधियां भी बनी हुईं हैं। एक महिला ने लेखपाल से मिलकर भू-अभिलेख में फर्जी नाम अंकित करा लिए हैं। वह लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं समाधियों में भी तोडफ़ोड़ कर रहे हैं। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है। उन्हें मौके पर जाकर स्थिति देखने व कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed