{"_id":"6a6e2f8a560162b5970d02a2","slug":"allegations-of-corruption-in-bateshwar-corridor-construction-akhilesh-yadav-posts-on-x-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: अखिलेश ने उठाए सवाल; अफसरों ने बताई अस्थायी निर्माण की ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप: अखिलेश ने उठाए सवाल; अफसरों ने बताई अस्थायी निर्माण की ये वजह
Sat, 01 Aug 2026 11:10 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:10 PM IST
सार
बटेश्वर कॉरिडोर परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक संरचनाओं और भव्य घाटों का पुनरुद्धार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बटेश्वर काॅरिडोर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में तीर्थस्थल बटेश्वर को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से करीब 150 करोड़ रुपये से कराए जा रहे बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है और बिना ठोस बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर ही पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) की ढलाई की जा रही है।
अखिलेश यादव के इन आरोपों के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री के मानकों का निरीक्षण किया। वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक संरचनाओं और भव्य घाटों का पुनरुद्धार किया जा रहा है।

बता दें, इससे पहले हाल ही में ताजमहल देखने पहुंची एक विदेशी नागरिक पर बंदर ने हमला कर दिया था। उस घटना की तस्वीरें पोस्ट कर भी अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बंदरों से पर्यटकों को सुरक्षित रखने और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बजाय सरकार दूसरी प्राथमिकताओं में व्यस्त है, जिससे देश और प्रदेश की छवि पर असर पड़ रहा है।
कांवड़ियों की सुविधा के लिए हो रही अस्थायी व्यवस्था
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह का कहना है कि इस क्षेत्र से होकर कांवड़ियों को गुजरना है। उन्हें कीचड़ से बचाने के लिए मंदिर समिति के सुझाव पर ही पीसीसी कराया जा गया है। इस जगह पर रेड स्टोन कोबल लगाया जाना है, जिसे अब यात्रा के लगाकर निर्माण को पूरा कराया जाएगा।