फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegation of beating in police station on complaint of theft

Agra News: चोरी की शिकायत पर थाने में पीटने का आरोप

Sun, 24 Dec 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Dec 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Allegation of beating in police station on complaint of theft
चोरी की शिकायत पर थाने में पीटने का आरोप
विज्ञापन

-घिरोर निवासी पीड़ित ने एएसपी को दिया प्रार्थना पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कस्बा घिरोर निवासी एक दुकान में चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की। आरोप है कि जब अगले दिन एफआईआर की कॉपी लेने गया तो प्रभारी ने उसकी पिटाई कर दी। उसे कान से सुनाई नहीं दे रहा है। कार्रवाई को लेकर रविवार को एसपी के नाम संबोधित शिकायत एएसपी को दी है।

थाना घिरोर क्षेत्र के थाने वाली गली के पास निवास कर रहे राजीव मिश्रा ने रविवार को एसपी के नाम संबोधित एक शिकायत एएसपी को दी है। इसमें कहा है कि घिरोर बाईपास रोड पर उसकी इलेक्ट्रोनिक की दुकान है। 21 दिसंबर को उसके यहां चोरी हो गई थी। उसने थाने में शिकायत दी तो मुंशी ने अगले दिन आकर एफआईआर की कॉपी ले जाने की लिए कहा था। राजीव का आरोप है कि अगले दिन 22 दिसंबर को जब वह थाने गया तो वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक ने कमरे में बुला लिया और गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। वह कहता रहा कि हार्ट का पेसैंट है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। पीटने वालों में एक एसआई भी था। पिटाई के बाद से उसे सुनाई नहीं दे रहा है। उसकी न तो कोई शिकायत दर्ज की गई न हीं मेडिकल ही कराया गया। रविवार को पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि शिकायत मिली है। सीओ कुरावली से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed