Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegation: 'Baba' swindled five lakh rupees using a 'magical pen'

आरोप: बाबा ने जादुई कलम से ठगे पांच लाख रुपये

Sun, 29 Nov 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Allegation: 'Baba' swindled five lakh rupees using a 'magical pen'
आगरा। शहर के एक बाबा पर इलेक्ट्राॅनिक पेन (जादुई कलम) को मोबाइल से जोड़कर मायाजाल में फंसा लेने, इसके बाद पूजा-पाठ कराने के बहाने पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने लगाए हैं।
विज्ञापन

संजय प्लेस स्थित प्रेस वार्ता में अमित चौधरी ने बताया कि बाबा के अपने पास एक जादुई कलम है। वह एक एप्लीकेशन के माध्यम से मोबाइल से अटैच है। बाबा के भविष्य बताने की जानकारी मिलने पर वह भी पहुंचे। आरोप लगाया कि बाबा ने मेरे हाथ में वही पेन थमा दिया। एक कागज दे दिया। बोलो कि उस कागज में अपनी अर्जी लिखो। उसे प्रभु तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मैंने अपने राजनीतिक भविष्य और पारिवारिक समस्या के बारे में लिख दिया। उसने कागज को बिना देखे मेरी ही जेब में रखवा दिया। कुछ तंत्र-मंत्र करते हुए बिना देखे कागज में लिखी बात बता दी। इस पर मुझे विश्वास हो गया। फिर बाबा ने कहा कि तुम्हारा राजनीतिक भविष्य है उसमें कुछ बाधा है। जो पूजा-पाठ के बाद हट जाएगी। उसके नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद बाबा से कई बार मिलने गया लेकिन उसके सुरक्षाकर्मियों ने मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
आरोप लगाने वाले अमित चौधरी को मैं नहीं जानता हूं। यह भी नहीं पता वह क्यों बदनाम कर रहे हैं। मैं कोई पूजा-पाठ नहीं कराता और न ही कोई ऐसा पेन रखता हूं। कुछ लोग दरबार में अपनी समस्या लिख लाते हैं। उनकी माइंड रीडिंग कर बता देता हूं।- दिव्य कृष्णा, गुरु
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed