फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   allahabad highcourt ask mathura police to answer in girl student suicide case

मथुरा में छात्रा की खुदकुशी पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगे ये जवाब

Wed, 01 Nov 2017 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 01 Nov 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
allahabad highcourt ask mathura police to answer in girl student suicide case
court
सराफा हत्याकांड के बाद एक बार फिर मथुरा पुलिस ने प्रदेश सरकार की फजीहत कराई है। मथुरा के अमर कालोनी में हुए दंपति हत्याकांड में पुलिस के ढुलमुल रवैये पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


मृतक दंपति की बेटी की खुदकुशी पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए मथुरा पुलिस-प्रशासन को फटकार लगाते हुए जवाब मांगा है। हाईकोर्ट में जवाब देने के लिए पुलिस-प्रशासन की कसरत शुरू हो गई।
विज्ञापन


बीती आठ मार्च को मथुरा की अमर कालोनी में डबल मर्डर और 15 मई को कोयला गली में सराफा हत्याकांड ने मथुरा पुलिस की जमकर किरकिरी कराई है। हालांकि मथुरा पुलिस ने सराफा हत्याकांड के आरोपियों को दबोचकर पुलिस की हो रही किरकिरी को काफी हद तक दबाने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस किरकिरी के बाद एक बार फिर अमर कालोनी की याचिका स्वीकारने के बाद हाईकोर्ट ने मथुरा पुलिस और प्रशासन को आड़े हाथ लिया है। जमकर फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट ने जवाब तक मांगा डाला है। 

अब पुलिस-प्रशासन इस फजीहत के लिए डैमेज कंट्रोल में लग गया है। पुलिस-प्रशासन छह नवंबर को जवाब देकर मथुरा प्रशासन की हो रही किरकिरी और सरकार की फजीहत को रोकेगा।
  
एसएसपी स्वप्निल ममगाई का कहना है कि अमर कालोनी का जल्द खुलासा किया जाएगा। नार्को टेस्ट के बाद हकीकत से पर्दा हट जाएगा। छह नवंबर को हाईकोर्ट में पुलिस अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed