{"_id":"659c2cde18e142a299061f10","slug":"all-schools-up-to-8th-will-remain-closed-in-9-and-10-january-on-orders-of-dm-in-mathura-2024-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सर्दी और कोहरे के चलते डीएम का आदेश, अभी दो दिन और बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल; जानें कब खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सर्दी और कोहरे के चलते डीएम का आदेश, अभी दो दिन और बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल; जानें कब खुलेंगे
Tue, 09 Jan 2024 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Jan 2024 08:45 AM IST
सार
सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बीएसए ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों को 9 और 10 जनवरी को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर भारत सर्दी और कोहरे की चपेट में है। मथुरा में धुंध की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में सर्दी और कोहरे को देखते हुए मथुरा में नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 9 और 10 जनवरी को प्रशासन ने अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि सोमवार सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाया रहा। गलन भी काफी रही। इसके कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर दो दिन का अवकाश बढ़ाया गया है। आदेश न मानने वाले विद्यालय संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सोमवार को प्रशासन द्वारा छुट्टी न करने के आदेश के कारण छोटे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं काफी संख्या में अभिभावकों ने बच्चों को कोहरा और गलन को देखते हुए विद्यालय ही नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से कांपे लोग, आज हो सकती हैं बारिश
मथुरा में दिनभर धुंध और शीतलहर कुछ ऐसा ही रहा सोमवार का मौसम। कोहरे के कारण ट्रेनें विलंब से चलीं। कंपकंपा देने वाली ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। वही लोग निकले जिन्हें जरूरी काम था। जगह-जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तापते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को बारिश की संभावना है।

एसडीम ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण
गोवर्धन तहसील के एसडीएम मयंक गोस्वामी ने सोमवार को रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं। नगर पंचायत राधाकुंड में नगर पंचायत हाॅल व डॉक्टर भगवत प्रसाद आश्रय सेवा सदन में रैन बसेरों का संचालन हो रहा है। एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मचारी को निर्देश दिए यहां रुकने वालों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ताकि किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

सांस व अस्थमा के रोगी बरतें सावधानी
गलन भरी ठंड और कोहरे के चलते सांस व अस्थमा के रोगियाें को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आईएमए के संयुक्त सचिव डाॅ. नरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सांस व अस्थमा के रोगी ठंड में सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचें। ऐसे लोगों के लिए धुंध व धुआं नुकसानदायक हो सकता है। इस मौसम में बासी खाना, जंक फूड, फास्ट फूड बिल्कुल न लें। ताजा पानी पीएं, सर्दी-जुकाम महसूस हो तो भांप लें, सर्दी से बचाव वाले पूरे कपड़े पहने। जरूरत पड़ने पर योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।