{"_id":"60a6419ef52b98463e6b0529","slug":"all-ration-card-holders-will-get-free-ration-under-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 'अफवाहों पर ध्यान न दें, सभी राशन कार्ड धारकों को निशुल्क मिलेगा राशन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 'अफवाहों पर ध्यान न दें, सभी राशन कार्ड धारकों को निशुल्क मिलेगा राशन’
Thu, 20 May 2021 04:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 May 2021 04:57 PM IST
सार
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 20 से 31 मई तक राशन का वितरण किया जाएगा। इसे लेकर अफवाह फैलाई जा रहा है कि राशन उन्हीं कार्ड धारकों को मिलेगा, जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 20 मई से 31 मई तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन मिलेगा । प्रत्येक यूनिट पर तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल दिया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा के जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कुछ जगहों पर अफवाह फैलाई गई है कि निशुल्क राशन उन्हीं कार्ड धारकों को दिया जाएगा, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। ऐसा कुछ नहीं है। सभी कार्ड धारकों को राशन दिया जाएगा, भले ही उसने वैक्सीन लगवाई हो या नहीं ।
विज्ञापन
7.32 लाख राशन कार्ड धारकों (करीब 30 लाख यूनिटों) के लिए राशन वितरण होना है। मई में एक से 14 मई तक मासिक राशन वितरण हो चुका है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वह कार्ड धारकों से सामाजिक दूरी का पालन कराएं। सभी को मास्क लगाकर पहुंचना है। दुकानदारों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। सुबह छह से रात नौ बजे तक दुकानों को खोलकर राशन बांटने के निर्देश हैं।
दूसरे राज्यों के लोगों को 29 से 31 तक दिया जाएगा राशन
दूसरे राज्यों के राशन कार्ड धारकों को 29 से 31 मई तक राशन वितरित किया जाएगा। लोगों को राशन कार्ड व आधार कार्ड लेकर जाना होगा। राशन कार्ड का नंबर बताने पर भी काम चल जाएगा।
अंक के आधार पर राशन वितरण के निर्देश
जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि राशन दुकानदारों को राशन कार्ड के आखिरी अंक के आधार पर राशन वितरण करने के निर्देश दिया गया है। जिससे दुकानों पर राशन लेने के लिए भीड़ न लगे।
आंकड़े
- प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं व दो किलोग्राम चावल मिलेगा।
- 7.32 लाख राशन कार्ड धारक हैं जिले में।
- 30 लाख के करीब यूनिट हैं, राशन कार्डों में।
- 1268 दुकानों से राशन का वितरण किया जाएगा।