फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   all people will be covid test before university convocation in agra

आगरा में कोरोना: विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह से पहले होगी सभी लोगों की एंटीजन जांच

Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
all people will be covid test before university convocation in agra
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावियों के साथ उनके अभिभावक शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों की चार अप्रैल को एंटीजन जांच होगी। कोरोना संक्रमण के चलते दीक्षांत समारोह के लिए बनाई गई समितियों के संयोजकों की बैठक में यह यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


सोमवार को कुलपति कार्यालय में आयोजित बैठक में मीडिया प्रभारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि दीक्षांत समारोह में सिर्फ मेधावी ही शामिल हो सकेंगे। इनके अभिभावक साथ में नहीं आएंगे। अभी तक मेधावी के साथ एक अभिभावक आमंत्रित रहते थे। 
विज्ञापन


मेधावियों के नाम, उनको मिलने वाले मेडल समेत अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है। 45 से 62 साल तक के शिक्षक-कर्मचारियों को एसएन कॉलेज में कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। इसकी सूची एसएन प्राचार्य को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार अप्रैल को रिहर्सल
चार अप्रैल को खंदारी परिसर में सुबह 10 बजे से दीक्षांत समारोह का रिहर्सल होगा। इसी दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगेगा, जिसमें शिक्षक, मेधावी, कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड समेत समारोह में शामिल होने वाले आमंत्रित स्टाफ की एंटीजन जांच होगी। इसमें संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेशन में भर्ती कराया जाएगा। इसी दिन पंडाल और पूरा परिसर सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके प्रभारी फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश तिवारी बनाए गए हैं।

विवि की वेबसाइट पर गाइड लाइन अपलोड
कुलपति प्रोफेसर के अशोक मित्तल ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण संख्या कम करने के लिए मेधावियों के अभिभावकों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। सभी की एंटीजन जांच भी होगी। मेधावियों के नाम और नई गाइड लाइन विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed