फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All people above 45 years of age get vaccinated- DM

45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग लगवाएं टीका- डीएम

Sun, 11 Apr 2021 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
All people above 45 years of age get vaccinated- DM
मैनपुरी। कोविड-19 की रोकथाम के लिए रविवार से चार दिवसीय टीकाकरण उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला अस्पताल में इसका शुभारंभ किया। डीएम ने 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को टीकाकरण कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तेजी से संक्रमण फैल रहा है। प्रतिदिन देश, प्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं। ऐसे समय में कोरोना के खिलाफ हमारे पास सबसे कारगर हथियार वैक्सीन ही है। इसी मुहिम को और तेज करने के लिए महात्मा ज्योतिवा फुले की जयंती 11 अप्रैल से लेकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक टीका उत्सव के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। टीका उत्सव का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना है।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि अभियान के दौरान जनपद के सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ जिला चिकित्सालय में भी टीकाकरण चल रहा है। जो भी व्यक्ति टीका लगवाना चाहें वह तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवायें और अपने आपको कोरोना संक्रमण से प्रतिरक्षित करें। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव राय, डॉ. आरके सिंह, डॉ. पपेंद्र सिंह, डॉ. अनिल यादव, संजय शर्मा, शैलेंद्र सिंह, अनिल चौहान, महेश भदौरिया, दीपक लाल, अंकित अरोरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
संक्रमित के आसपास के 20 घरों में हो रैंडम जांच
जिलाधिकारी ने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं अन्य कार्मिकों को निर्देशित करते हुये कहा कि कॉटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए। जो भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाए उसे संक्रमण कहां से हुआ, की सघन जांच की जाए। उसके घर के आस-पास के कम से कम 20 घरों के लोगों की रैंडम जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed