फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All markets will remain closed on Sunday in Agra due to covid

साप्ताहिक बंदी: शनिवार रात आठ बजे से बंद हो जाएंगे बाजार, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 17 Apr 2021 12:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Apr 2021 12:18 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने कहा कि रविवार को पूर्ण साप्ताहिक बंदी रहेगी। अन्य दिनों में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू है। इसकी अवधि को बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन
All markets will remain closed on Sunday in Agra due to covid
साप्ताहिक बंदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हर रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे। सिर्फ आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। दूध, सब्जी, दवाई मिलेगी, लेकिन बाजारों में अन्य दुकानें नहीं खुलेंगी। ये निर्णय शुक्रवार को जिलाधिकारी और विभिन्न बाजारों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाजारों में लापरवाही नहीं रुकी, तो व्यापारी सख्त कदम के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कहा कि बाजारों में निरीक्षण के दौरान दुकानदार बिना मास्क मिले हैं। भीड़ नियंत्रित नहीं है। उचित दूरी का पालन दुकानदार कर रहे हैं न ग्राहक। कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है, ऐसे में कोविड नियमों का उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। बिना मास्क कोई दुकानदार मिलेगा तो 1000 रुपये जुर्माना किया जाएगा। 48 घंटे के लिए उसकी दुकान बंद की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रविवार को पूर्ण साप्ताहिक बंदी रहेगी। अन्य दिनों में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू है। ऐसे में 8 बजे से व्यापारी बाजारों को बंद कर दें। जागरूक और सतर्क रहकर ही इस महामारी से बचा जा सकता है। बैठक में आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, जय पुरसनानी, नितेश अग्रवाल, अशीष शर्मा, राजेश सिंघल, रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, रमेश शिवानी, अशोक लालवानी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू में बढ़ेगा समय
रात्रि कर्फ्यू का समय भी बढ़ सकता है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा रात्रि कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक करने पर विचार चल रहा है। फिलहाल रात 9 बजे से 6 बजे तक कर्फ्यू है। 

शादी समारोह में भी पाबंदी
डीएम ने कहा कि शादी समारोह में लोगों की संख्या सीमित की गई है। बंद हॉल में 50 से अधिक और खुले स्थान पर 100 से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे। इससे अधिक लोगों के आने पर पाबंदी है। सीमित संख्या से अधिक लोगों को बुलाने पर आयोजक के विरुद्ध कार्रवाई होगी।


कोरोना से संबंधित खबरें- 
आगरा में कोरोना का कहर: 24 घंटे में दो मरीजों की मौत, पहली बार 346 नए संक्रमित मिले

चिंताजनक: कोरोना के नए स्ट्रेन पर आरटी-पीसीआर जांच भी फेल, फेफड़ों में संक्रमण...रिपोर्ट निगेटिव

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed