फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All four districts of the division are lagging behind in family planning

Agra News: परिवार नियोजन में मंडल के चारों जिले फिसड्डी

Tue, 16 Sep 2025 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
All four districts of the division are lagging behind in family planning
आगरा। सीएम डैश बोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा सोमवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने की। परिवार नियोजन में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी फिसड्डी रहे। रैंकिंग में मंडल के चारों जिलों को सी-ग्रेड मिला है। ग्राम्य विकास में आगरा और मैनपुरी में सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने की तुलना में फिरोजाबाद को छोड़कर मंडल के बाकी जिलों की रैंकिंग में गिरावट आई है। मंडलायुक्त ने चारों जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) को प्रगति लाने के निर्देश दिए। पंचायत राज विभाग में 15वें और 5वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि की उपयोगिता बढ़ाने के लिए कहा। मथुरा में पीडब्ल्यूडी की सड़कों के निर्माण में लापरवाही सामने आई। पशुपालन में आगरा में पांच, फिरोजाबाद में एक नया गोसंरक्षण केंद्र बन रहा है। मथुरा में केंद्र का विस्तारीकरण होगा। मंडलायुक्त ने कहा मानसून खत्म होने के बाद सभी गो आश्रय स्थलों में व्यवस्थाएं परखी जाएं। चारों जिलों के सीडीओ रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


आगामी त्योहार के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने, परिषदीय विद्यालयों के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने, आयुष्मान कार्ड के लिए शिविर लगाने और पीएम सूर्य घर योजना की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। मंडल में 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों में आगरा में ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण पूर्ण कराने, मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे से पागल बाबा मंदिर तक चार लेन सड़क निर्माण के अलावा यमुना पर सेतु निर्माण में प्रगति लाने को कहा। बैठक में डीएम आगरा अरविंद एम बंगारी, डीएम मैनपुरी अंजनी कुमार, डीएम फिरोजाबाद रमेश रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed