{"_id":"61b78e8507c8ed5a7b689b75","slug":"all-departments-will-have-to-feed-online-data-for-election-mainpuri-news-agr517689375","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए सभी विभागों को ऑनलाइन फीड करना होगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए सभी विभागों को ऑनलाइन फीड करना होगा डाटा
विज्ञापन
मैनुपरी। विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए कर्मचारियों का डाटा जुटाया जा रहा है। विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या पहले ही जुटाई जा चुकी है। वहीं अब विभागवार कर्मचारियों का विस्तृत डाटा ऑनलाइन फीड कराया जा रहा है। इसे लिए सभी विभागों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जारी कर दिया गया है।
आगामी वर्ष में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं प्रशासन ने भी चुनाव के लिए काम तेज कर दिया है। जिले में चुनाव के लिए लगभग आठ हजार कार्मिकों की जरूरत है। ऐसे में प्रशासन ने विभागवार कर्मचारियों का डाटा मांगा है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को कलक्ट्रेट स्थित सूचना विज्ञान केंद्र से लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया गया है। इससे ऑनलाइन वेबसाइट पर लॉगिन कर कार्यालय में तैनात सभी कार्मिकों के पद और उनका डाटा भरना है।
डाटा फीड करने के बाद उसे लॉक कर दिया जाएगा। आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। ये डाटा फीड होने के बाद पता चल जाएगा कि जिले में कितने कार्मिक हैं। अगर कार्मिकों की संख्य कम होगी तो दूसरे जिलों से चुनाव के लिए कर्मचारियों की मांग की जाएगी। प्रभारी जिला सूचना विज्ञान केंद्र मयंक शर्मा का कहना है कि सभी विभागाध्यक्षों से जल्द से जल्द डाटा फीड करने के लिए कहा गया है। इसी के तहत सोमवार को दिन भर विभिन्न विभागों में डाटा फीडिंग का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
चुनाव के लिए तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई थी। इसके तहत सभी विभागों से पहले प्रपत्र एक मंगवाया गया था। इसमें विभिन्न विभागों में पदवार तैनात अधिकारी और कर्मचारियों का डाटा मांगा गया था। इसके बाद ही प्रपत्र दो की फीडिंग के लिए पत्र जारी किया गया है।