{"_id":"653aa6e7df2642b349092777","slug":"all-council-schools-be-saturated-with-19-points-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-6558-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सभी परिषदीय विद्यालय 19 बिंदुओं से संतृप्त रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सभी परिषदीय विद्यालय 19 बिंदुओं से संतृप्त रहें
Thu, 26 Oct 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान ने कानून व्यवस्था, मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों, राजस्व कार्यों की समीक्षा की। बीएसए से कहा कि जनपद के सभी विद्यालय 19 बिंदुओं से संतृप्त रहें। बालक,-बालिकाओं, दिव्यांग बच्चों के लिए अलग शौचालय प्रत्येक विद्यालय में हों। खंड शिक्षाधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पशुओं के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दें।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रहें। जांच की सुविधा रहे। आने वाले मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। सभी उपकरण चालू दशा में रहें। जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्रसूता को तत्काल दिया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत शहरी, ग्रामीण क्षेत्र में मानक के अनुसार विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। खराब ट्रांसफार्मर निर्धारित समयसीमा में बदले जाएं। ट्रांसफार्मर बदलने में बकाया जमा करने की बाध्यता न की जाए।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण से कहा जनपद की किसी भी सड़क पर गड्ढे दिखाई न दें। नई सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाकर तत्काल पूर्ण कराया जाए। प्रत्येक पात्र वृद्ध, निराश्रित महिला, दिव्यांग को पेंशन योजना का लाभ मिले। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार अपने न्यायालय में बैठकर वादों का निस्तारण दायरा के अनुसार करें।
विज्ञापन
डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, प्रभारी मंत्री ने दस कृषकों को सरसों बीज की मिनीकिट वितरित की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी मौजूद रहे।