फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   all corona patients discharge from Covid hospital of SN Medical College Agra

आगरा के लिए राहत की खबर: एसएन मेडिकल कॉलेज का कोविड अस्पताल हुआ खाली, सभी मरीज हुए डिस्चार्ज

Sat, 05 Feb 2022 01:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 01:06 AM IST
सार

कोविड अस्पताल में 29 दिसंबर 2021 को पहला संक्रमित भर्ती हुआ था। तीसरी लहर में यहां पर 59 मरीजों का इलाज चला। शुक्रवार देर रात को चार मरीजों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
all corona patients discharge from Covid hospital of SN Medical College Agra
कोविड अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की तीसरी लहर में आगरा के लिए राहत भरी खबर है। एसएन मेडिकल कॉलेज का कोविड अस्पताल शुक्रवार को खाली हो गया है। इसमें भर्ती चार मरीजों को देर रात डिस्चार्ज कर दिया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर में यहां पर 59 मरीजों का इलाज चला। शुक्रवार की देर रात भर्ती मरीजों को भी डिस्चार्ज कर दिया है। अब कोविड वार्ड में एक भी संक्रमित भर्ती नहीं है। तीसरी लहर में 29 दिसंबर 2021 को पहला संक्रमित कोविड अस्पताल में भर्ती हुआ था।

विज्ञापन

78 नए मरीज मिले, 92 ठीक हुए 

बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 78 नए मरीज मिले। 5,174 लोगों की जांच की गई थी। इनके अलावा 92 मरीज होम आइसोलेशन पूरा करने के बाद ठीक हो गए हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक 23.60 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 35,602 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 463 दम तोड़ चुके हैं। 34,588 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 97.15 फीसदी है। जिले में कोरोना के 559 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन

एत्मादपुर-अकोला में सभी किशोरों को लगा भरोसे का टीका 

कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में एत्मादपुर और अकोला ब्लॉक के किशोर-किशोरी सबसे आगे हैं। यहां लक्ष्य के मुकाबले शुक्रवार को शतप्रतिशत किशोरों को टीके की पहली खुराक दे दी गई। शुक्रवार को 3,689 किशोरों ने टीके की पहली और 744 को टीके की दूसरी खुराक दी गई। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि एत्मादपुर में 15 से 18 साल की उम्र के 12,821 किशोर-किशोरी हैं। इनको पहली खुराक लगाई जा चुकी है। अकोला की बात करें तो यहां पर लक्ष्य 9,364 किशोर-किशोरी टीका लगवा चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि अब तक 15 से 18 साल के 3,09,916 में से 2,70,674 किशोरों को टीका लग चुका है। शुक्रवार को 594 बूथों पर 31,641 लोगों को टीका लगा। 2,335 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया है। अब तक 18 साल से अधिक उम्र के 33,97,078 लोगों में से 33,29,838 को टीके की पहली खुराक लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed