फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All 10 townships in Greater Agra will be named after rivers.

Agra News: नदियों के नाम पर होंगी ग्रेटर आगरा की सभी 10 टाउनशिप

Wed, 15 Oct 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
All 10 townships in Greater Agra will be named after rivers.
आगरा। इनर रिंग रोड के पास प्रस्तावित ग्रेटर आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) 10 नई टाउनशिप बनाएगा, जिनके नाम देश की प्रमुख 10 नदियों के नाम पर होंगे। नदियों के नाम पर टाउनशिप बसाने की यह अनूठी पहल है, जिसमें गंगा, यमुना, कावेरी, गोमती, सिंधु, बेतवा, नर्मदा, गोदावरी, महानदी और कृष्णा नदियों के नाम पर आवासीय टाउनशिप बसाई जाएंगी। इसमें सबसे बड़ी गोमतीपुरम होगी, जबकि सबसे छोटी टाउनशिप सिंधुपुरम होगी।
विज्ञापन

एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने बताया कि ग्रेटर आगरा में प्रस्तावित 10 नई आवासीय टाउनशिप को देश की प्रमुख नदियों के नाम पर बसाने का निर्णय लिया गया है। भारत की समृद्ध भौगोलिक और सांस्कृतिक विरासत से लोगों को इसके जरिये जोड़ा जाएगा। आगरा में यह पहला मौका है जब आवासीय कॉलोनियों के नाम नदियों के नाम पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन

49.45 हेक्टेयर में गोमतीपुरम सबसे बड़ी प्रस्तावित टाउनशिप होगी, जबकि 26.83 हेक्टेयर में सिंधुपुरम सबसे छोटी टाउनशिप होगी। गंगापुरम टाउनशिप 48 हेक्टेयर में तो यमुना उससे थोड़ी कम 43 हेक्टेयर में बसाई जाएगी। यह सभी नदियां भारत की जीवनरेखा हैं। इसके जरिये नदियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और नदियों की महत्ता लोगों तक पहुंचाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

टाउनशिप का नाम क्षेत्रफल
सिंधुपुरम 26.83
गोमतीपुरम 49.45
गंगापुरम 48.86
यमुनापुरम 43.77
बेतवापुरम 28.41
महानदीपुरम 31.09
नर्मदापुरम
45.18
गोदावरीपुरम 42.28
कृष्णापुरम
42.86
कावेरीपुरम 47.78
नोट : क्षेत्रफल हेक्टेयर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed