फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aligarh Team Raids At Ghungroo-Ghanti Units In Jalesar

एटा: घुंघरू-घंटी इकाइयों पर अलीगढ़ की टीम का छापा, 17 लाख रुपये की पीतल सीज

Fri, 24 Sep 2021 10:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Sep 2021 10:27 AM IST
सार

वाणिज्य कर विभाग की विशेष जांच इकाई की छापेमारी के दौरान सहायक आयुक्त संजीव कुमार, आदित्य मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, सुखराम वर्मा तथा हरीशचंद्र मौर्य व वाणिज्य कर अधिकारी संतोष सिंह व पीयूष गौतम भी थे। नगर में पीतल व्यवसायियों में दिनभर बेचैनी की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन
Aligarh Team Raids At Ghungroo-Ghanti Units In Jalesar
एटा: जलेसर में थाना में मौजूद व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ से आई वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी (विशेष जांच इकाई) ने बृहस्पतिवार को घुंघरू-घंटी इकाइयों पर छापेमारी की। इस दौरान बिना पंजीकरण चल रही चार इकाइयों को बंद कराकर करीब 17 लाख रुपये की पीतल को सीज कर दिया। कार्रवाई की भनक लगने पर कारोबार से जुड़े तमाम व्यापारी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए।

विज्ञापन

चार स्थानों पर छापेमारी
बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे वाणिज्यकर विभाग एसआईबी की अलीगढ़ टीम के उपायुक्त आरपी सिंह कुंते ने सहायक आयुक्तों के साथ नगर के मोहल्ला नकटाकुआं में चार स्थानों पर छापेमारी की। उपायुक्त ने बताया कि लक्ष्मण सिंह की तीन तथा नवीन उर्फ गोलू की एक निर्माण इकाई पर छापामारी की गई। चारों इकाई बिना पंजीकरण के पीतल उत्पादों का निर्माण कर रही थीं। उनके पास माल देने वाले व्यापारियों के कोई अभिलेख भी नहीं थे। अभिलेखों के अभाव में 17 लाख रुपये के पीतल को एक कमरे में एकत्रित कर सीज किया गया है। अब रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसमें कर चोरी का आंकलन कर जुर्माना तय किया जाएगा। इस जुर्माने को अदा करने पर पीतल के माल को छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन

दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले व्यापारी
छापेमारी के दौरान उनके साथ सहायक आयुक्त संजीव कुमार, आदित्य मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, सुखराम वर्मा तथा हरीशचंद्र मौर्य व वाणिज्य कर अधिकारी संतोष सिंह व पीयूष गौतम भी थे। नगर में हुई छापामारी को लेकर पीतल व्यवसायियों में दिनभर बेचैनी की स्थिति बनी रही। अधिकांश व्यापारी दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा: झोलाछाप के यहां प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशियां मातम में बदलीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed