{"_id":"5b2918bf4f1c1b614d8b727e","slug":"aligarh-s-woman-raped-by-shivsena-leader-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना नेता की शर्मनाक करतूत, मदद के नाम पर लूटी महिला की आबरू, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना नेता की शर्मनाक करतूत, मदद के नाम पर लूटी महिला की आबरू, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
आरोपी रमेश पुजारी का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी वृंदावन में अलीगढ़ की एक महिला को शिवसेना नेता के घर आश्रय लेना भारी पड़ा गया। आरोप है कि शिवसेना नेता ने मदद करने के नाम पर महिला की आबरू लूट ली।
पीड़ित महिला ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।
मोतीझील क्षेत्र निवासी रमेश पुजारी शिवसेना मथुरा इकाई में जिला मीडिया प्रभारी है। साथ ही खुद को कई हिंदूवादी संगठनों का कार्यकर्ता भी बताता है। रमेश पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है।

दवा लेने आई थी महिला
महिला के मुताबिक वो 16 जून को वृंदावन के जिला संयुक्त अस्पताल में दवा लेने आई हुई थी। दवा लेने के बाद धूप अधिक होने के कारण महिला कुछ देर आराम करने के लिए अस्पताल परिसर में ही सो गई।
इसी दौरान महिला के पास रखे रुपये कहीं गिर गए। अलीगढ़ लौटने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। महिला ने तीन दिन तक कई लोगों से सहायता मांगी, लेकिन किसी ने भी सहायता नहीं की।
पीड़ित महिला का कहना है कि कुछ लोगों ने उसे सहायता के लिए रमेश पुजारी के घर जाने की बात कही। वो सोमवार रात नौ बजे रमेश पुजारी के घर पहुंच गई। रमेश ने मंगलवार सुबह मदद करने का भरोसा दिया।

हजार रुपए देकर भगाया
महिला का आरोप है कि जब वो मदद के लिए पहुंची तो रमेश पुजारी उसे घर के अंदर खींचकर ले गया। उसके साथ रेप किया। बाद में एक हजार रुपए हाथ में देकर अलीगढ़ जाने के लिए टैम्पो में बैठा दिया।
पीड़ित महिला ने वृंदावन कोतवाली में आरोपी रमेश पुजारी के खिलाफ रेप का रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद रमेश पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित महिला ने वृंदावन कोतवाली में आरोपी रमेश पुजारी के खिलाफ रेप का रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद रमेश पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।