फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aligarh couple, son dies in road accident in mathura

भीषण हादसा: मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन की मौत

Mon, 10 Sep 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोवर्धन (मथुरा) Updated Mon, 10 Sep 2018 06:30 PM IST
aligarh couple, son dies in road accident in mathura
सड़क पर पड़ा मृत बच्चा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में सोमवार को मथुरा-गोवर्धन के जचौंदा बिजलीघर के पास मिनी बस ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक बालक घायल हो गया। बाइक सवार परिवार भरतपुर के नगर से बच्चे की दवाई लेकर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराकर शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मिनी बस को पकड़ लिया है। 


     
अलीगढ़ के गोंडा (हसनगढ़) निवासी राकेश (26) पुत्र बनवारी अपने भांजे जयंत (7) पुत्र अजय निवासी जेबर(ग्रेटर नोएडा) को दिखाने के लिए वैद्य के पास भरतपुर के नगर को निकला। साथ में राकेश की बहन शशि(25) पत्नी अजय और छोटा भांजा देव(4) अजय भी था।


बाइक सवार सोमवार को वैद्य को दिखाकर मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जचौंदा बिजलीघर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही मिनी बस ने टक्कर मार दी। मौके पर मामा और भांजे की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन

आधार कार्ड से हुई पहचान

aligarh couple, son dies in road accident in mathura
टक्कर के बाद बाइक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
चालक मिनी बस को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घायल मां-बेटे को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां मां ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटे जयंत की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मिनी बस को कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम को भिजवाए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में तीन की मौत हुई है। मिनी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोटर साइकिल में आग लग गई।   
  
तीन मौत से छा गया दो घरो में मातम

सड़क हादसे में तीन की मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया। रो-रोकर परिवारों का हाल बुरा है, वहीं पत्नी और एक बेटे की मौत से अजय को सबकुछ उजड़ गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed