{"_id":"5bb37f31867a557ff0707d75","slug":"alert-the-servants-used-to-steal-in-the-ashrams","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानः आश्रमों में सेवक के तौर पर रहता, फिर देता था चोरी को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानः आश्रमों में सेवक के तौर पर रहता, फिर देता था चोरी को अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Tue, 02 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-वृंदावन में थाना कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पानीगांव तिराहा परिक्रमा से एक चोर को हिरासत में लिया है। पूछताछ में
विज्ञापन
उसने वृंदावन कई आश्रमों में चोरी की घटनाओं को कबूला है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से नगदी, सोने की अंगूठी के साथ तमंचा बरामद किया है।
मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के भिंड निवासी रामखिलौने शातिर किस्म का अपराधी है। वह वृंदावन के आश्रमों में सेवक के तौर पर जाता था। वह पहले आश्रमवासियों का विश्वास लेता था, फिर चोरी की वारदात को अंजाम दे देता।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गत 27 अगस्त को भी उसने वृंदावन में इसी प्रकार से सेवक बनकर परिक्रमा मार्ग गोपालखार निवासी महंत अंबिकादास के ओंकार
महात्यागी आश्रम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रामखिलौने ने आश्रम से दो लाख नगद व एक सोने की अंगूठी चोरी की और भाग गया।
इस संबंध में पीड़ित महंत ने कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद रामखिलौने की तलाशी में सोने की अंगूठी व 65 हजार
की नगदी के साथ तमंचा भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार रामखिलौने पर जनपद भिंड के अमायन थाने में पाक्सो एक्ट के साथ कई बड़ी चोरी की घटनाओं के मुकदमे भी दर्ज हैं।