फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert issued in hospital on arrival of Corona suspect

कोरोना संदिग्ध पहुंचने पर अस्पताल में अलर्ट जारी

Mon, 22 Aug 2022 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Alert issued in hospital on arrival of Corona suspect
मैनपुरी। जिला अस्पताल में संदिग्ध कोरोना संक्रमित के पहुंचने पर सीएमएस ने जिला अस्पताल में सैनिटाइजिंग के आदेश दिए हैं। कहा कि ओपीडी से लेकर सभी वार्डों में नियमित सैनिटाइजिंग कराई जाए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जेजे राम के पास एक मरीज पहुंचा। परीक्षण किया तो वह कोरोना संक्रमित दिखा। डॉ. जेजे राम ने इसकी जानकारी सीएमएस और वेक्टर जनित बीमारियों के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल यादव को दी। सीएमएस ने जिला अस्पताल में अलर्ट जारी कर सफाई व्यवस्था प्रभारी को बुलाया और ओपीडी, इमरजेंसी, लैब के साथ सभी वार्डों में नियमित सैनिटाइजिंग कराने के आदेश दिए। सीएमएस ने अस्पताल में सैनिटाइजिंग के लिए पर्याप्त दवा आदि की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. मदन लाल ने कहा कि कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं ऐसे में डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा के साथ ही यहां आने वाले मरीजों की सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। डॉ. जेजे राम ने बताया कि एक मरीज कोरोना संदिग्ध दिखा है। उसकी जानकारी सीएमएस और डॉ. अनिल यादव को दी गई है। मरीज की कोरोना जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed