Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert issued in Bah range after two female gharials are found dead in Morena; patrolling increased along the Chambal.

Agra News: मुरैना में दो मादा घड़ियाल मृत मिलने के बाद बाह रेंज में अलर्ट, चंबल में बढ़ी गश्त

Sun, 29 Nov 2026 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Alert issued in Bah range after two female gharials are found dead in Morena; patrolling increased along the Chambal.
बाह: दो घड़ियालों के शव मिलने के बाद चंबल में बढ़ाई सतर्कता
बाह। जरार। मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित उसैद घाट के खुड़ो-बीजला क्षेत्र में शनिवार को चंबल नदी में दो मादा घड़ियाल मृत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की बाह रेंज में भी वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। राजस्थान सीमा से लगे रेहा से लेकर इटावा से सटे उदयपुर खुर्द तक वन विभाग की टीमें मोटर बोट से पेट्रोलिंग और पैदल गश्त कर घड़ियालों की सेहत की पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन

मुरैना वन विभाग के एसडीओ सुनील सोलिया के अनुसार प्रथम दृष्टया दोनों मादा घड़ियाल प्राकृतिक कारणों से मृत हुए हैं और शरीर पर कोई घाव नहीं मिले हैं। वर्ष 1981 से चंबल नदी में चल रहे संरक्षण के बाद इनकी आबादी 250 से बढ़कर 2938 हो गई है, जिनमें बाह रेंज के 961 घड़ियाल शामिल हैं। वर्ष 2008 की सर्दियों में 100 से अधिक घड़ियालों के मृत मिलने के बाद से हर साल विशेष सतर्कता बरती जाती है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में दो घड़ियाल मृत मिलने के बाद बाह में वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। पैदल गश्त बढ़ाने के साथ मोटर बोट से लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अब तक कोई अस्वस्थ या बीमार घड़ियाल नहीं मिला है। - अमित कुमार सिसोदिया, कार्यवाहक रेंजर, चंबल सेंक्चुअरी रेंज बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed