फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav will file nomination from Karhal assembly constituency in Mainpuri

अखिलेश यादव आज करेंगे नामांकन: मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव

Mon, 31 Jan 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 12:04 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार करहल विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम की घोषणा के बाद से ही मैनपुरी में सियासी माहौल गर्म है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav will file nomination from Karhal assembly constituency in Mainpuri
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को वह नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी आ रहे हैं। वह सीधे कलक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन करेंगे। अखिलेश यादव के आने से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं प्रशासन भी इसे लेकर अलर्ट मोड पर है। 

विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जिले में तीसरे चरण में चुनाव प्रस्तावित है। 20 फरवरी को मतदाना होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को अखिलेश यादव का नामांकन कार्यक्रम प्रस्तावित है। 
विज्ञापन




रविवार शाम को सैफई पहुंचे
अखिलेश सैफई से करहल होते हुए कार से दोपहर एक बजे के करीब कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां वह चार सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव और सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहेंगे। नामांकन को देखते हुए अखिलेश यादव रविवार शाम को ही सैफई पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव के नामांकन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। ऐसे में कहीं न कहीं नामांकन में भीड़ होने की भी संभावना है। इसी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। क्योंकि भीड़ को रोकना भी प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम करने होंगे। 

किशनी और भोगांव से सपा प्रत्याशी भी दाखिल करेंगे नामांकन 
अखिलेश यादव के साथ ही मैनपुरी की दो अन्य सीटों से भी सपा प्रत्याशी सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भोगांव सीट से आलोक शाक्य जहां नामांकन पत्र दाखिल करेंगे तो वहीं किशनी से बृजेश कठेरिया नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मैनपुरी सदर सीट से सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। 

भाजपा ने नहीं उतारा है करहल सीट पर प्रत्याशी 
नामांकन में अब केवल दो दिन का ही समय शेष है। इसके बाद भी भाजपा ने अब तक यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से ही चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में भाजपा यहां कोई मजबूत प्रत्याशी लाने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के अनुसार अब तक भाजपा को सफलता हाथ नहीं लगी है। अगर 31 जनवरी तक कोई प्रत्याशी नहीं मिलता है तो पूर्व में चर्चा में रहे एक क्षेत्रीय नेता पर ही भाजपा अपना दांव खेलेगी। 

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने आ रहे हैं। करहल की जनता उन्हें प्रचंड मतों से जीत दिलाएगी। उनके साथ ही भोगांव और किशनी सीट से सपा प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed